15 अगस्त को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए देशभक्ति से भरे बेहद खूबसूरत और यूनिक नाम, जानें उनके अर्थ
Independence Day Special Baby Names: 15 अगस्त को पूरा भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ जी भरकर खुशियां बटांते हैं और सबको लड्डू खिलाते हैं। अगर इस स्वतंत्रता दिवस आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है, तो आप उसे आजादी से जुड़े खूबसूरत और प्यारे नाम दे सकते हैं, जो भविष्य में उसे साहस और लोगों से जोड़ेंगे। व्यक्ति का नाम उसके जीवन में बहुत असर डालता है। ऐसे में आइए यहां देखते हैं, बच्चों के मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे बच्चों के लिए नाम

लड़कों के नाम
1. आज़ाद (Azad) - स्वतंत्र
2. स्वतंत्र (Swatantra) - स्वाधीन
3. वीर (Veer) - बहादुर
4. क्रांति (Kranti) - बदलाव
5. तिरंगा (Tiranga) - राष्ट्रध्वज
6. भारत (Bharat) - महान भारत
7. शौर्य (Shaurya) - पराक्रम
8. निर्भय (Nirbhay) - बिना डर का
9. स्वदेश (Swadesh) - अपना देश
10. अभिमान (Abhiman) - गर्व
11. तेज (Tej) - शक्ति, चमक
12. यश (Yash) - प्रसिद्धि
13. विजय (Vijay) - जीत
14. राष्ट्र (Rashtra) - देश
15. अभय (Abhay) - निडर
16. अमर (Amar) - जो हमेशा जीवित रहे
लड़कियों के नाम
1. आज़ादी (Azaadi) - स्वतंत्रता
2. स्वतंत्रता (Swatantrata) - स्वाधीनता
3. वीरा (Vira) - बहादुर स्त्री / Brave
4. क्रांतिदा (Krantida) - क्रांति लाने वाली
5. चेतना (Chetna) - जागृति, आत्मा
6. भारती (Bharati) - भारत माता
7. शौर्या (Shauryaa) - बहादुरी
8. जया (Jaya) - विजय
9. गरिमा (Garima) - सम्मान, गर्व
10. तेजस्वी (Tejaswi) - दीप्तिमान
11. भूवि (Bhuvi) - धरती
12. निर्भया (Nirbhiya) - निडर
13. वंदना (Vandana) - नमन, पूजा
14. महिमा (Mahima) - बड़प्पन
15. प्रगति (Pragati) - उन्नति
16. एकता (Ekta) - संगठन, मेल
Also Read: बेटे को बनाना चाहते हैं शक्तिशाली? हनुमान जी के इन 30+ नामों में से चुनें एक खूबसूरत नाम

Join Channel