W3Schools
Advertisement

Janmashtami Baby Names 2026: जन्माष्टमी पर जन्मा है आपका लाडला या लाडली? तो यहां देखें राधा-कृष्ण से जुड़े 50 प्यारे नामों की List

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, अगर आपके घर में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो उसके लिए भगवान कृष्ण या राधा से जुड़े नाम चुनना एक शुभ और सकारात्मक प्रभाव वाला विचार है।
05:00 PM Aug 27, 2026 IST | Bhawana Rawat
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, अगर आपके घर में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो उसके लिए भगवान कृष्ण या राधा से जुड़े नाम चुनना एक शुभ और सकारात्मक प्रभाव वाला विचार है।
janmashtami baby names 2026  जन्माष्टमी पर जन्मा है आपका लाडला या लाडली  तो यहां देखें राधा कृष्ण से जुड़े 50 प्यारे नामों की list
Janmashtami Baby Names 2026

जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर को देशभर में मनाया जाएगा। अगर इस दौरान आपके घर में बच्चे का जन्म होने वाला है या फिर होगा, तो उसके लिए श्री कृष्ण से जुड़ा नाम चुनना बहुत ही अच्छा विचार होगा। बच्चे का नाम उसकी पहली पहचान होता है और भगवान कृष्ण के नाम से जुड़ा होने पर उस पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। अगर आप अपने लाडले या लाडली के लिए कुछ चुनिंदा, ट्रेंडी और प्यारे नाम देख रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट में से आप चुन सकते हैं।

Advertisement

भगवान कृष्ण से जुड़े लड़कों के 25 प्यारे नाम

Janmashtami Baby Names 2026
Janmashtami Baby Names 2026 (Image- Social Media)
  • अद्वैत- जिसका कोई दूसरा न हो
  • अद्विक- अनोखा या जिसके जैसा कोई न हो
  • अनंत-जिसका कोई अंत न हो
  • अंश- भगवान का हिस्सा
  • अथर्व- गणेश जी का नाम और वेदों से जुड़ा पवित्र नाम
  • अव्यान- जिसमें कोई कमी न हो, भगवान विष्णु का रूप
  • दामादरा- जिन्हें बचपन में यशोदा मैया ने रस्सी से बांधा था
  • दर्शन- भगवान की झलक या दीदार
  • ध्रुव- अडिग और अचल रहने वाला तारा
  • गोपाल- गायों की रक्षा करने वाले (कृष्ण जी)
  • ईशान- भगवान शिव का रूप और दिशाओं के स्वामी
  • कन्हैयालाल- प्यारे कान्हा
  • कृष्ण- सभी को आकर्षित करने वाले भगवान
  • माधव- मां लक्ष्मी के पति यानी श्रीकृष्ण
  • मोहन- सबका मन मोह लेने वाले
  • मुरली- बांसुरी बजाने वाले
  • नंदन- आनंद देने वाले (यशोदा नंदन)
  • प्रणव- पवित्र ॐ शब्द
  • ऋषि- ज्ञानी और साधु
  • रुद्राक्ष- भगवान शिव का अंश
  • शौरय- वीरता और पराक्रम
  • तनय - पुत्र
  • उत्कर्ष- तरक्की और उत्थान
  • वेद- ज्ञान का प्रतीक
  • योम- ब्रह्मांड या आकाश

राधा-कृष्ण से जुड़े लड़कियों के 25 प्यारे नाम

  • आद्या- मां दुर्गा का रूप और प्रथम शक्ति
  • अन्वी- वन की देवी या शांत स्वभाव वाली
  • भक्ति- ईश्वर के प्रति अटूट प्रेम
  • बृंदा- तुलसी या राधा रानी का एक रूप (वृंदा)
  • चारु- सुंदर और आकर्षक
  • दया- करुणा और कृपा
  • दृष्टि- नजर या नजरिया
  • गार्गी- एक विदुषी और प्राचीन ब्रह्मवादिनी
  • गायत्री- वेदों की माता और पवित्र मंत्र
  • इशानी- देवी पार्वती का रूप
  • काव्या- कविता जैसी सुंदर
  • किशोरी- राधा रानी का एक प्यारा नाम
  • मीरा- श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त
  • मोहिनी- सबका मन मोह लेने वाली
  • नंदिनी- आनंद देने वाली (नंद बाबा की प्यारी)
  • राधा- भगवान कृष्ण की प्रिय और आत्मा
  • रुक्मणी- भगवान कृष्ण की अर्धांगिनी
  • समृद्धि- खुशहाली और तरक्की
  • सानवी- देवी लक्ष्मी का एक नाम
  • त्रिशा- प्यास या अभिलाषा
  • तुतिका- नई शुरुआत
  • वेधिका- पवित्र स्थान या वेदी
  • वृंदा- तुलसी का पौधा और वृंदावन से जुड़ा नाम
  • यमी- पवित्र नदी यमुना से जुड़ा नाम
  • युक्ता- जो हर गुण से युक्त हो

Also Read: सितंबर में आने वाला है नया नन्हा मेहमान? यहां देखें उसके लिए मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×