W3Schools
Advertisement

Jyotirlinga Inspired Baby Names: सावन में जन्मे बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं Name? 12 Jyotirlinga से प्रेरित 30+ ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट

इस आर्टिकल उन माता-पिता के लिए है जो सावन माह में जन्मे अपने बच्चे के नामकरण को लेकर चिंतित हैं। इसमें ज्योतिर्लिंगों से प्रेरित 30 से अधिक प्यारे और अर्थपूर्ण नामों की सूची दी गई है, क्योंकि माना जाता है कि नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लेख में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए नाम शामिल हैं इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों जैसे केदारनाथ से 'केदार', सोमनाथ से 'सोमेश', ओंकारेश्वर से 'ओंकार', काशी विश्वनाथ से 'विश्व' और मल्लिकार्जुन से 'मल्लिक' जैसे नाम दिए गए हैं।
12:52 PM Jul 31, 2026 IST | Kajal Yadav
इस आर्टिकल उन माता-पिता के लिए है जो सावन माह में जन्मे अपने बच्चे के नामकरण को लेकर चिंतित हैं। इसमें ज्योतिर्लिंगों से प्रेरित 30 से अधिक प्यारे और अर्थपूर्ण नामों की सूची दी गई है, क्योंकि माना जाता है कि नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लेख में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए नाम शामिल हैं इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों जैसे केदारनाथ से 'केदार', सोमनाथ से 'सोमेश', ओंकारेश्वर से 'ओंकार', काशी विश्वनाथ से 'विश्व' और मल्लिकार्जुन से 'मल्लिक' जैसे नाम दिए गए हैं।
jyotirlinga inspired baby names  सावन में जन्मे बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं name  12 jyotirlinga से प्रेरित 30  ट्रेंडिंग नामों की लिस्ट
Jyotirlinga Inspired Baby Names (Source: AI)

अगर आप भी बहुत दिन से इसी चिंता में हैं कि सावन में होने वाले अपने बच्चे का क्या नाम रखें, तो अब आपको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको खूबसूरत नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं। जिसमें बेटे या बेटी के मोस्ट ट्रेंडिंग नाम दिए गए हैं। व्यक्ति नाम उसके जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है, इसलिए हर माता अपने बच्चे का नाम बहुत सोच-समझकर रखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम ज्योतिर्लिंग से प्रेरित रखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

Advertisement

ज्योतिर्लिंग से प्रेरित बच्चों के 30+ नामों की लिस्ट

 12 Jyotirlinga Names
12 Jyotirlinga Names (Source: Social Media)

 Baby Boys Names: लड़कों के नाम

1. केदार (Kedar) केदारनाथ से प्रेरित; पर्वतों के राजा, शक्तिशाली और दृढ।
2. सोमेश (Somesh) सोमनाथ से प्रेरित; चंद्रमा के स्वामी।
3. ओंकार (Omkar) ओंकारेश्वर से प्रेरित; ब्रह्मांड की पवित्र ध्वनि (ॐ)।
4. विश्व (Vishwa) काशी विश्वनाथ से प्रेरित; पूरा ब्रह्मांड या संसार का स्वामी।
5. नागेश (Nagesh) नागेश्वर से प्रेरित; सर्पों के राजा।
6. रामेश (Ramesh) रामेश्वरम से प्रेरित; भगवान राम द्वारा पूजे जाने वाले।
7. त्र्यंबक (Tryambak) त्र्यंबकेश्वर से प्रेरित; तीन आंखों वाले भगवान शिव।
8. महाकाल (Mahakal) महाकालेश्वर से प्रेरित; समय और काल के स्वामी।
9. भीम (Bhim) भीमाशंकर से प्रेरित; अत्यंत शक्तिशाली और विशाल।
10. वैद्य (Vaidya) बैद्यनाथ से प्रेरित; ब्रह्मांड के दिव्य चिकित्सक।
11. घुश्मेश (Ghushmesh) घृष्णेश्वर से प्रेरित; दया और पवित्रता के स्वामी।
12. मल्लिक (Mallik) मल्लिकार्जुन से प्रेरित; सम्राट या स्वामी।
13. शिवांश (Shivansh) भगवान शिव का अंश या दिव्य भाग।
14. रुद्र (Rudra) भगवान शिव का शक्तिशाली और प्रलयंकारी रूप।
15. ईशान (Ishaan) उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी, सर्वोच्च शासक।
16. शंभू (Shambhu) आनंद और कल्याण का स्रोत।
17. नीलकंठ (Neelkanth) नीले गले वाले, जिन्होंने संसार की रक्षा के लिए विष पिया था।
18. पिनाकिन (Pinakin) धनुष 'पिनाक' को धारण करने वाले।
19. गिरीश (Girish) हिमालय पर्वतों के राजा।
20. त्रिलोक (Trilok) तीनों लोकों के स्वामी।
21. शिवाय (Shivay) भगवान शिव को समर्पित, अत्यंत पवित्र।
22. वेदांत (Vedant) परम ज्ञान, बैद्यनाथ के ज्ञान से संबंधित।
23. महेश (Mahesh) महान ईश्वर या सर्वोच्च शासक।
24. लिंगराज (Lingraj) शिवलिंगों के राजा।
25. भैरव (Bhairav) काशी जैसे ज्योतिर्लिंगों के रक्षक रूप।

Advertisement

Baby Girls Names: लड़कियों के नाम

26. शिवानी (Shivani) माता पार्वती, भगवान शिव की शाश्वत शक्ति।
27. मल्लिका (Mallika) मल्लिकार्जुन से प्रेरित; चमेली का फूल या रानी।
28. सौम्या (Somya) सोमनाथ से प्रेरित; शांत, सरल और चंद्रमा जैसी।
29. केदारी (Kedari) केदारनाथ से प्रेरित; पर्वत शिखरों की देवी।
30. ईशानी (Ishani) भगवान शिव की पत्नी, दिव्य शासक।
31. नागेश्वरी (Nageshwari) नागेश्वर से प्रेरित; दिव्य शक्तियों की स्वामिनी।
32. रुद्राणी (Rudrani) भगवान रुद्र की महाशक्ति।
33. त्र्यंबकी (Tryambaki) त्र्यंबकेश्वर से प्रेरित; तीन आंखों वाली देवी।
34. विश्वेशी (Vishweshi) विश्वनाथ से प्रेरित; पूरे ब्रह्मांड की रानी।
35. रामेश्वरी (Rameshwari) रामेश्वरम से प्रेरित; परम स्वामिनी और रक्षक।

Advertisement

Also Read: सावन में गूंजेगी किलकारी? अपने नन्हे मेहमान के लिए चुनें भगवान शिव से प्रेरित ये 30+ प्यारे नाम

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×