Kailash Inspired Baby Names: कैलाश पर्वत और भगवान शिव से प्रेरित ये नाम देंगे आपके बच्चे को खास पहचान, देखें पूरी लिस्ट
जब घर में बच्चे का जन्म होता है, तो लोग इस दिन को बहुत धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं, तो आज हम आपके बच्चे के लिए कुछ यूनिक और मॉडर्न नाम बताएंगे, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे। व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत ज्यादा असर डालता है। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए किसी ऐसे नाम की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपको काफी ज्यादा काम आ सकती है। ऐसे में आइए एक नजर इस नामों की लिस्ट और उनके अर्थ पर डालते हैं।
कैलाश पर्वत से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. कैलाश (Kailash) - भगवान शिव का निवास स्थान
2. ईशान (Ishan) - भगवान शिव, सूर्य
3. शिवांश (Shivansh) - भगवान शिव का अंश
4. रुद्र (Rudra) - शिव का तेजस्वी रूप
5. महादेव (Mahadev) - देवों के देव
6. त्रिशूल (Trishul) - शिव का पवित्र अस्त्र
7. गिरीश (Girish) - पर्वतों के राजा
8. शंभू (Shambhu) - कल्याणकारी शिव
9. हिमवान (Himavan) - हिमालय के राजा
10. नीलकंठ (Neelkanth) - नीले गले वाले शिव
11. भोलेनाथ (Bholenath) - दयालु स्वभाव के ईश्वर
12. ॐकार (Omkar) - ॐ की पवित्र ध्वनि
13. नटराज (Nataraj) - नृत्य के देवता
14. पर्वतेश (Parvatesh) - शिखरों के स्वामी
15. केदारनाथ (Kedarnath) - केदार शिखर के राजा
16. महेश (Mahesh) - महान ईश्वर
17. सोमेश (Somesh) - चंद्रमा के स्वामी
18. व्योम (Vyom) - अनंत आकाश
लड़कियों के नाम
19. कैलाशी (Kailashi) - कैलाश की देवी, पार्वती
20. पार्वती (Parvati) - पर्वत की पुत्री
21. हिमानी (Himani) - बर्फ, देवी पार्वती
22. शैलजा (Shailaja) - पर्वत से जन्मी
23. गौरी (Gauri) - पवित्र और उज्ज्वल
24. शिवन्या (Shivanya) - शिव का दिव्य रूप
25. त्रिशिका (Trishika) - शिव का त्रिशूल
26. गिरिजा (Girija) - हिमालय की पुत्री
27. ईशा (Isha) - रक्षा करने वाली देवी
28. रुद्राणी (Rudrani) - रुद्र की शक्ति
29. उमा (Uma) - शांति और कांति
30. शिवांगी (Shivangi) - शिव का सुंदर अंग
31. नंदी (Nandi) - आनंद देने वाली
32. आनंदी (Anandi) - हमेशा प्रसन्न रहने वाली
33. दाक्षायणी (Dakshayani) - देवी सती/पार्वती

Join Channel