W3Schools
Advertisement

Lakshmi Inspired Baby Girl Names: नवरात्री में घर आ रही है नन्हीं लक्ष्मी? चुनिए माता लक्ष्मी से प्रेरित ये सबसे मॉडर्न और प्यारे नाम

05:37 PM Sep 24, 2026 IST | Kajal Yadav
lakshmi inspired baby girl names  नवरात्री में घर आ रही है नन्हीं लक्ष्मी  चुनिए माता लक्ष्मी से प्रेरित ये सबसे मॉडर्न और प्यारे नाम
Lakshmi Inspired Baby Girl Names

कुछ ही दिनों में नवरात्री का शुभ त्यौहार आने वाला है। इस दौरान हर घर में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की जाती है। बहुत से लोग घर में कलश रखकर माता के आगमन की तैयारी करते हैं। इस समय अगर आपके घर में भी छोटी गुड़िया का जन्म होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए किसी ऐसे नाम की तलाश कर रहे होंगे, जो सबसे हटकर हो और आपकी बेटी को एक अलग पहचान दे सके। इसके लिए आज हम आपको यहां लक्ष्मी माता से प्रेरित बेटियों के सबसे मॉडर्न नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जिसमें उनके अर्थ भी दिए गए हैं।

Advertisement

देवी लक्ष्मी से प्रेरित लड़कियों के नाम

Goddess Lakshmi Names for Baby Girl
Goddess Lakshmi Names for Baby Girl (Source: Social Media)

1. अनन्या - अनूठी, अद्वितीय
2. अन्विता - पूर्ण, समन्वित
3. भार्गवी - देवी लक्ष्मी, तेजस्वी
4. चंद्रिका - चांदनी, उज्ज्वल
5. चार्वी - सुंदर स्त्री
6. दीत्या - प्रार्थनाओं का उत्तर, देवी लक्ष्मी
7. धृति - धैर्य, साहस
8. दिव्या - दिव्य, अलौकिक
9. हरिप्रिया - भगवान विष्णु की प्रिय
10. इरा - पृथ्वी, सरस्वती/लक्ष्मी का रूप
11. कमलिका - कमल का फूल
12. कामाक्षी - सुंदर आंखों वाली
13. करुणा - दया, कृपा
14. कांति - चमक, सुंदरता
15. लक्षी - लक्ष्मी जी से प्रेरित
16. महिमा - महानता, गरिमा
17. नित्या - शाश्वत, सदैव रहने वाली
18. पद्मा - कमल के फूल पर विराजमान
19. पद्माक्षी - कमल के समान आँखों वाली
20. पद्मावती - कमल के समान, लक्ष्मी जी का नाम
21. प्रकृति - सृष्टि, कुदरत
22. राध्या - पूजनीय, समृद्ध
23. रमा - मनभावन, देवी लक्ष्मी
24. ऋद्धि - समृद्धि, संपन्नता
25. समृद्धि - पूर्ण विकास, धन-धान्य
26. संवीति - पूर्णता, देवी लक्ष्मी
27. श्रीनिका - विष्णु जी के हृदय का कमल
28. श्रेया - शुभ, भाग्यशाली
29. श्रिया - समृद्धि, श्री/लक्ष्मी
30. सौम्या - शांत, कोमल स्वभाव वाली
31. स्थिरा - स्थिर रहने वाली

Advertisement

Also Read: Modern Devi-Inspired Baby Girl Names: बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे खास नाम? देखें देवी दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती से प्रेरित 30+ यूनिक नाम

Advertisement

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×