Lord Kartike Inspired Baby Names: सावन में गूंजने वाली है नन्ही किलकारी? यहां देखें भगवान कार्तिकेय से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट
सावन में घर आने वाली है नन्ही किलकारी, तो उसके लिए यहां से चुनें यूनिक और मॉडर्न नाम, जो आपके बच्चे को सबसे हटकर दिखाएंगे। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं, तो शिव जी के बेटे कार्तिकेय के कई ऐसे रूप और नाम हैं, जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। लोग अपने बेटे या बेटी का नाम देवी-देवताओं से प्रेरित इसलिए रखते हैं, ताकि उनके जीवन में वह खूब तरक्की करे। ऐसे में चलिए, यहां देखते हैं बच्चों के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
भगवान कार्तिकेय से प्रेरित बच्चों के नाम
1. स्कंद (Skanda) - बुद्धिमान, चतुर या बाधाओं को दूर करने वाला
2. मुरुगन (Murugan) - सदा सुंदर, युवा भगवान
3. कार्तिकेय (Kartikeya) - कृत्तिकाओं (तारों) के पुत्र
4. सुब्रह्मण्य (Subramanya) - सर्वोच्च देव, शुद्ध और तेजस्वी
5. षण्मुख (Shanmukh) - छह मुखों वाले
6. गुह (Guha) - हृदय में वास करने वाले, रहस्यमय
7. वेलन (Velan) - पवित्र भाले (वेल) को धारण करने वाले
8. बाहुलेय (Bahuleya) - नक्षत्रों के पुत्र
9. स्वामीनाथन (Swaminathan) - देवों के देव, भगवान शिव के गुरु
10. सरवण (Saravana) - सरकंडों के वन में जन्मे
11. विशाख (Visakha) - तेजस्वी, कई शाखाओं वाले
12. सेनानी (Senani) - देवसेना के सेनापति
13. शक्तिधर (Shaktidhara) - दिव्य शक्ति और अस्त्र धारण करने वाले
14. सेंथिल (Senthil) - विजयी, शक्तिशाली
15. कुमारन (Kumaran) - सदा युवा रहने वाले
16. पावकि (Pavaki) - अग्नि से उत्पन्न
17. कंधन (Kandhan) - बादलों के समान, तेजस्वी प्रभु
18. गांगेय (Gangaeya) - मां गंगा के पुत्र
19. अनघ (Anag) - निष्पाप, पवित्र
20. तारकाजित् (Tarakajit) - ताड़कासुर का वध करने वाले
21. शिवांक (Shivank) - भगवान शिव का अंश
22. शिखिन (Shikhin) - मोर के मुकुट वाले
23. महासेन (Mahasen) - विशाल सेना के नायक
24. देवेश (Devesh) - देवताओं के स्वामी
25. सन्मुख (Sanmukha) - शुभ और प्रसन्न मुख वाले
26. कार्तिक (Karthik) - साहस और आनंद देने वाले
27. धरणि (Dharani) - रक्षक, संसार का पालन करने वाले
28. कुमानन (Kumanan) - उदार और दयालु आत्मा
29. प्रजान (Prajan) - ज्ञानी, बुद्धिमान
30. आग्नेय (Agneya) - अग्नि से जन्मे
31. सूर (Sura) - वीर, दिव्य योद्धा

Join Channel