W3Schools
Advertisement

Lord Shiva Inspired Baby Girl Names: सावन के महीने में घर आई है नन्ही परी? उसे दें भगवान शिव से जुड़े ये 20+ खूबसूरत नाम

यह लेख सावन के शुभ दिनों के अवसर पर उन माता-पिता के लिए है जो अपनी नन्ही बेटी के लिए भगवान शिव और देवी शक्ति से प्रेरित प्यारे और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं। इसमें बेबी गर्ल के लिए भगवान शिव से जुड़े सबसे खूबसूरत नामों की एक विस्तृत सूची दी गई है, जिसमें प्रत्येक नाम का अर्थ भी बताया गया है।
11:43 AM Jul 17, 2026 IST | Kajal Yadav
यह लेख सावन के शुभ दिनों के अवसर पर उन माता-पिता के लिए है जो अपनी नन्ही बेटी के लिए भगवान शिव और देवी शक्ति से प्रेरित प्यारे और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं। इसमें बेबी गर्ल के लिए भगवान शिव से जुड़े सबसे खूबसूरत नामों की एक विस्तृत सूची दी गई है, जिसमें प्रत्येक नाम का अर्थ भी बताया गया है।
lord shiva inspired baby girl names  सावन के महीने में घर आई है नन्ही परी  उसे दें भगवान शिव से जुड़े ये 20  खूबसूरत नाम
Lord Shiva Inspired Baby Girl Names (Source: AI)

जल्द ही भगवान शिव से जुड़े दिन यानी सावन के शुभ दिनों की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए शिव-शक्ति से जुड़ा कोई प्यारा और खूबसूरत नाम की तलाश रहे हैं, तो हमारी बताई गई ये लिस्ट आपको जरूर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें हम बेबी गर्ल के सबसे प्यारे और भगवान शिव से जुड़े नाम दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे । आइए यहां देखते हैं, नाम और उनके खूबसूरत अर्थ।

Advertisement

भगवान शिव से प्रेरित लड़कियों के नाम

  1. शिवानी (Shivani) - भगवान शिव की शक्ति, देवी पार्वती
  2. ईशानी (Ishani) - भगवान शिव की अर्धांगिनी, दुर्गा
  3. रुद्राणी (Rudrani) - रुद्र (शिव) की पत्नी, देवी पार्वती
  4. भवानी (Bhavani) - ब्रह्मांड की जननी, देवी पार्वती
  5. गौरी (Gauri) - गोरी त्वचा वाली, देवी पार्वती
  6. शंभवी (Shambhavi) - शंभु (शिव) की अर्धांगिनी
  7. गिरजा (Girija) - पर्वत की पुत्री, देवी पार्वती
  8. उमा (Uma) - देवी पार्वती का एक नाम
  9. शिवाक्षा (Shivaksha) - भगवान शिव की आंखें
  10. त्रिशूला (Trishula) - भगवान शिव का त्रिशूल
  11. शिवांगी (Shivangi) - भगवान शिव का अंश
  12. मृडानी (Mridani) - भगवान शिव को प्रसन्न करने वाली
  13. माहेश्वरी (Maheshwari) - भगवान महेश्वर (शिव) की शक्ति
  14. रुद्राक्षी (Rudrakshi) - रुद्र की आंखें या रुद्र की प्रिय
  15. पिनाकी (Pinaki) - शिव का धनुष धारण करने वाली
  16. भैरवी (Bhairavi) - शक्तिशाली, शिव की शक्ति
  17. सती (Sati) - भगवान शिव की पहली पत्नी, सत्यनिष्ठ
  18. अपर्णा (Aparna) - पत्ते खाए बिना तपस्या करने वाली, पार्वती
  19. शैला (Shaila) - पहाड़ों की पुत्री
  20. सर्वमंगला (Sarvamangala) - सब कुछ शुभ करने वाली
  21. त्रिपुरसुन्दरी (Tripurasundari) - तीनों लोकों में सबसे सुंदर, देवी शक्ति
  22. कल्याणी (Kalyani) - कल्याण करने वाली, मंगलकारी
  23. नित्या (Nitya) - शाश्वत, जो हमेशा रहे
  24. दुर्गा (Durga) - अजेय, शक्ति का रूप
  25. अम्बिका (Ambika) - माता, देवी पार्वती
  26. अन्नपूर्णा (Annapurna) - भोजन की देवी, पार्वती का रूप
  27. दक्षायणी (Dakshayani) - राजा दक्ष की पुत्री, सती
  28. कात्यायनी (Katyayani) - देवी दुर्गा का रूप
  29. शिवांजलि (Shivanjali) - भगवान शिव को अर्पण

Also Read: Butterfly Inspired Baby Girl Names: मॉडर्न पैरेंट्स के लिए Special Name, यहां देखें नन्हीं परी के लिए तितली से प्रेरित नामों की लिस्ट

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×