घर आए नन्हे मेहमान को दें ये भगवान विष्णु से प्रेरित नाम, देखें 30+ नामों की लिस्ट और अर्थ
Lord Vishnu Inspired Baby Names: सावन का त्योहार हो या जन्माष्टमी का, इस दिन को लोग बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। घर पर जब बेटे का जन्म होता है, तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है। हर कोई बच्चे को गोद में लेकर अपनी खुशियां एक दूसरे से बांटता है। परिवार के हर सदस्य के लिए ये दिन बेहद ख़ुशी भरा होता है। जन्म के बाद माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी प्यारे और यूनिक नामों की तलाश में हैं, तो इस लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। आइए इस लिस्ट में नामों के साथ-साथ इनके अर्थ भी देखते हैं।
भगवान विष्णु से प्रेरित बच्चों के नाम

1. अच्युत - जिसका कभी नाश न हो, अविनाशी
2. अनंत - जिसका कोई अंत न हो, असीम
3. अव्यान - जिसमें कोई दोष न हो
4. भुवन - संपूर्ण संसार का पालनहार
5. दामोदर - भगवान विष्णु का एक नाम
6. देवांश - ईश्वर का अंश
7. ध्रुव - अचल और स्थिर
8. गोविंद - गायों और सृष्टि के रक्षक
9. हरि - पापों और दुखों को हरने वाले
10. ऋतिक - हृदय से सच्चा
11. ईशान - सर्वशक्तिमान स्वामी
12. जगदीश - संपूर्ण जगत के स्वामी
13. जनार्दन - सभी को आश्रय देने वाले
14. केशव - सुंदर केशों वाले प्रभु
15. कियान - ईश्वर की कृपा
16. माधव - देवी लक्ष्मी के पति
17. मुकुंद - मोक्ष देने वाले
18. नारायण - सभी जीवों के परम आश्रय
19. नयन - सुंदर नेत्र
20. पद्मनाभ - जिनकी नाभि से कमल प्रकट होता है
21. पार्थिव - पृथ्वी से जुड़ा हुआ
22. प्रणव - पवित्र ॐ ध्वनि
23. ऋषिकेश - सभी इंद्रियों के स्वामी
24. रोमीर - मनमोहक और सुखद
25. समर्थ - शक्तिशाली और सक्षम
26. सात्विक - पवित्र और शांत स्वभाव वाला
27. श्रेष्ठ - सबसे उत्तम
28. श्रीधर - देवी लक्ष्मी को धारण करने वाले
29. त्रिविक्रम - तीनों लोकों को नापने वाले
30. वामन - भगवान विष्णु का पांचवां अवतार
31. वासुदेव - सर्वव्यापी प्रभु
32. वेदांत - वेदों का परम ज्ञान
33. विभु - सर्वव्यापी और महान
Also Read: अपने लाडले के लिए चुनें भगवान श्रीकृष्ण के ये प्यारे नाम, जीवन में मिलेगी सफलता और समृद्धि

Join Channel