बेटे और बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम? ओंकारेश्वर से प्रेरित ये नाम रहेंगे बेस्ट, देखें लिस्ट
Omkareshwar Inspired Baby Names: सावन के महीने में लोग भगवान शिव की आराधना करने के लिए सबसे सही माना जाता है। इस दौरान बहुत से लोग भारत के अलग-अलग शिव मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। मध्यप्रदेश के पवित्र ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से प्रेरित बच्चों के नाम आज के समय में माता-पिता के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी अपने न्यू बॉर्न बेबी के लिए भगवान शिव और ओंकारेश्वर धाम से जुड़े मॉडर्न और धार्मिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इसमें आप नाम के साथ-साथ उसके अर्थ भी देख सकते हैं।
ओंकारेश्वर, भगवान शिव से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. Omkar (ॐकार) - पवित्र ध्वनि ॐ
2. Shiva (शिव) - कल्याणकारी, भगवान शिव
3. Mahakal (महाकाल) - समय के स्वामी
4. Narmadeshwar (नर्मदेश्वर) - नर्मदा नदी के ईश्वर
5. Trishool (त्रिशूल) - भगवान शिव का अस्त्र
6. Bholenath (भोलेनाथ) - दयालु और सीधे स्वभाव वाले
7. Rudra (रुद्र) - शिव का एक तेजस्वी रूप
8. Ishan (ईशान) - भगवान शिव, दिशाओं के स्वामी
9. Shivansh (शिवांश) - शिव का अंश
10. Shankara (शंकर) - कल्याण करने वाले
11. Devansh (देवांश) - ईश्वर का अंश
12. Nilkanth (नीलकंठ) - नीले कण्ठ वाले, भगवान शिव
13. Someshwar (सोमेश्वर) - चंद्रमा के ईश्वर
14. Avighna (अविघ्न) - बाधाओं को दूर करने वाला
15. Vedant (वेदांत) - परम ज्ञान
16. Teerth (तीर्थ) - पवित्र स्थान
17. Ekaksha (एकाक्ष) - भगवान शिव का एक नाम
लड़कियों के नाम
18. Narmada (नर्मदा) - ओंकारेश्वर से बहने वाली पवित्र नदी
19. Shivanya (शिवन्या) - भगवान शिव से जुड़ी हुई
20. Omisha (ओमीशा) - ॐ ध्वनि की देवी
21. Kaveri (कावेरी) - ओंकारेश्वर में नर्मदा से मिलने वाली नदी
22. Rewa (रेवा) - नर्मदा नदी का एक अन्य पवित्र नाम
23. Shivangi (शिवांगी) - भगवान शिव का सुंदर अंग
24. Bhavya (भव्या) - भव्य, देवी पार्वती
25. Ishani (ईशानी) - देवी पार्वती
26. Moksha (मोक्ष) - परम मुक्ति
27. Tapasya (तपस्या) - भक्ति और साधना
28. Rudrani (रुद्राणी) - देवी पार्वती
29. Trisha (तृषा) - इच्छा, ईश्वर की कृपा
30. Pavani (पावनी) - अत्यंत पवित्र
31. Ananya (अनन्या) - अद्वितीय
32. Saumya (सौम्या) - शांत और विनम्र
33. Shambhavi (शांभवी) - देवी पार्वती का एक रूप

Join Channel