Positive Meaning Baby Names in Hindi: हिंदू संस्कृति से प्रेरित बच्चों के Modern और Positive Names, जो आपके घर के चिराग के जीवन में बिखेरेंगे खुशियां
11:34 AM Jul 06, 2026 IST | Kajal Yadav
घर में जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उस दिन को बहुत ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, क्योंकि ये दिन पेरेंट्स और उनके परिवार वालों के लिए बेहद खास होता है। नकारात्मकता से दूर, हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम ढूंढते हैं, जिसका मतलब बेहद खूबसूरत और सही हो। हिंदू संस्कृति और आज के मॉडर्न ज़माने में नाम का असर बच्चे के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम यहां कुछ बेहद ही प्यारे और सकारात्मक नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी काफी मदद करेंगे।
Advertisement
यहां देखें बच्चों के Positive नामों की List

लड़कों के नाम
- आनंद - खुशी, प्रसन्नता या परम सुख।
- आरव - शांतिपूर्ण, शांत या बुद्धिमान।
- चैतन्य - चेतना, जीवन या बुद्धि।
- दक्ष - सक्षम, चतुर या कुशल।
- दिवित - अमर या सदैव खुश रहने वाला।
- हार्दिक - दिल से, स्नेही या आत्मीय।
- हर्ष - खुशी, आनंद या उल्लास।
- ईशान - भगवान, शासक या सूर्य।
- कल्याण - भलाई, शुभ या समृद्ध।
- माधव - कृष्ण का एक नाम, मधुर या शहद जैसा।
- प्रणव - पवित्र ध्वनि 'ॐ', प्रशंसनीय।
- श्रेयस - सौभाग्य, समृद्धि या उत्तम।
- उत्कर्ष - उन्नति, श्रेष्ठता या विकास।
- विहान - सुबह, भोर या नई शुरुआत।
- विवान - जीवन से भरपूर, जीवंत या सूर्य की पहली किरण।
लड़कियों के नाम
- आनंदी - हमेशा खुश रहने वाली, प्रसन्नचित्त।
- आद्या - पहली शक्ति, अद्वितीय या आदि शक्ति।
- भव्या - भव्य, शानदार या शुभ।
- चार्वी - सुंदर, प्यारी या शालीन।
- धृति - धैर्य, साहस या दृढ़ संकल्प।
- दिव्या - दिव्य, चमकीली या असाधारण।
- ईशा - रक्षा करने वाली, देवी।
- काव्या - कविता, कलात्मक या भावनाओं से भरपूर।
- खुशी - आनंद, प्रसन्नता या हर्ष।
- मिश्का - प्यार का उपहार, या प्यारी मुस्कान।
- नव्या - सराहनीय, नई या ताज़ा।
- प्रिशा - बेहद प्यारी, या भगवान का उपहार।
- रिद्धि - समृद्धि, धन या सौभाग्य।
- साproperty - देवी लक्ष्मी, जिनका अनुसरण किया जाए।
- सुकृति - अच्छा कार्य, पुण्य या सुंदर रचना।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Join Channel