W3Schools
Advertisement

अपने बच्चे को देना चाहते हैं सबसे अलग पहचान? यहां देखें भगवान शिव से जुड़े संस्कृत नामों की लिस्ट और अर्थ

यह आर्टिकल सावन के महीने में जन्मे बच्चों के लिए है, जिन्हें भगवान का स्वरूप और अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे बच्चे जीवन में खूब तरक्की करते हैं। भावी माता-पिता को नाम चुनने में मदद करने के लिए, यह लेख भगवान शिव से प्रेरित आधुनिक और अनोखे संस्कृत नामों की एक लिस्ट दिखाता है।
05:16 PM Aug 06, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल सावन के महीने में जन्मे बच्चों के लिए है, जिन्हें भगवान का स्वरूप और अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे बच्चे जीवन में खूब तरक्की करते हैं। भावी माता-पिता को नाम चुनने में मदद करने के लिए, यह लेख भगवान शिव से प्रेरित आधुनिक और अनोखे संस्कृत नामों की एक लिस्ट दिखाता है।
अपने बच्चे को देना चाहते हैं सबसे अलग पहचान  यहां देखें भगवान शिव से जुड़े संस्कृत नामों की लिस्ट और अर्थ
Sanskrit Baby Names Inspired by Shiva (Source: AI)

Sanskrit Baby Names Inspired by Shiva: सावन के महीने में जब घर में छोटा बच्चा आता है, तो लोग उसे भगवान का स्वरुप मानते हैं। कहा जाता है कि जिन भी लोगों का जन्म सावन के महीने में होता है, वो लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली और जीवन में तरक्की करने वाले होते हैं। ऐसे में अगर आप भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, तो आज हम आपको लिए बेटे और बेटी के नामों की प्यारी सी लिस्ट दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेगी, तो चलिए देर किस बात कि यहां देखते हैं मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।

Advertisement

भगवान शिव से प्रेरित संस्कृत बच्चों के नाम

 Baby Names Inspired by Mahakaal
Baby Names Inspired by Mahakaal (Source: social media)

लड़कों के नाम

1. अद्वैत (Advait) - अद्वितीय, जिसका कोई दूसरा न हो
2. अनिकेत (Aniket) - जगत् के स्वामी, जिनका कोई एक घर न हो
3. ईश (Eesh) - स्वामी, सर्वशक्तिमान
4. ईशान (Ishan) - उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी, शिव
5. ओजस (Ojas) - तेज, शक्ति
6. ॐकार (Omkar) - पवित्र ॐ ध्वनि के रचयिता
7. कैलाश (Kailash) - शिव जी का पावन निवास स्थान
8. कनिष्क (Kanishk) - शिव के गण
9. गिरीश (Girish) - पर्वतों के राजा
10. देवेश (Devesh) - देवों के देव
11. नंदी (Nandi) - शिव का वाहन, आनंदित
12. नीलकंठ (Nilkanth) - नीले कंठ वाले
13. भोलेनाथ (Bholenath) - दयालु और सरल स्वभाव वाले
14. महादेव (Mahadev) - सबसे महान देव
15. महाकाल (Mahakal) - काल और समय के स्वामी
16. रुद्र (Rudra) - तेजस्वी और शक्तिशाली
17. विराज (Viraj) - दीप्तिमान, विशाल
18. वेदांत (Vedant) - परम वैदिक ज्ञान
19. शंकर (Shankara) - कल्याण करने वाले
20. शिवांश (Shivansh) - भगवान शिव का अंश
21. सोमेश्वर (Someshwar) - चंद्रमा के ईश्वर

Advertisement

लड़कियों के नाम

22. अनिंदिता (Anindita) - दोषरहित, सुंदर
23. ईशानी (Ishani) - भगवान शिव की शक्ति, देवी पार्वती
24. ओमीशा (Omisha) - ॐ ध्वनि की देवी
25. गौरी (Gauri) - शांत और पवित्र, देवी पार्वती
26. तपस्या (Tapasya) - साधना और भक्ति
27. तृषा (Trisha) - ईश्वरीय इच्छा, कृपा
28. पावनी (Pavani) - अत्यंत पवित्र
29. भव्या (Bhavya) - भव्य, देवी पार्वती का एक रूप
30. मोक्ष (Moksha) - परम मुक्ति
31. रुद्राणी (Rudrani) - भगवान रुद्र की शक्ति
32. रेवा (Rewa) - नर्मदा नदी, चंचल
33. शिवांगी (Shivangi) - शिव का सुंदर अंग
34. शिवानी (Shivani) - देवी पार्वती
35. शिवन्या (Shivanya) - शिव की कृपा से युक्त

Advertisement

Akso Read: बेटे और बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम? ओंकारेश्वर से प्रेरित ये नाम रहेंगे बेस्ट, देखें लिस्ट

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×