W3Schools
Advertisement

Sawan Born Baby Names: सावन के पवित्र महीने में जन्में बच्चों के लिए बेहद खूबसूरत नाम, यहां देखें अर्थ और पूरी लिस्ट

यह लेख सावन के पवित्र महीने से प्रेरित बच्चों के नामों की सूची प्रस्तुत करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दौरान जन्में बच्चों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस समय प्रकृति चारों ओर हरी-भरी और जीवंत होती है।
10:43 AM Jul 18, 2026 IST | Kajal Yadav
यह लेख सावन के पवित्र महीने से प्रेरित बच्चों के नामों की सूची प्रस्तुत करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दौरान जन्में बच्चों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस समय प्रकृति चारों ओर हरी-भरी और जीवंत होती है।
sawan born baby names  सावन के पवित्र महीने में जन्में बच्चों के लिए बेहद खूबसूरत नाम  यहां देखें अर्थ और पूरी लिस्ट
Sawan Born Baby Names (Source: AI)

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ये भगवान की शिव पूजा और अच्छे फल पाने का सबसे सही समय माना जाता है।ऐसे दिनों में जिस भी बच्चे का जन्म होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है, क्योंकि इस महीने में प्रकृति पूरी तरह से भरी-भरी हो जाती है। अगर आपके घर भी जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे होंगे, जो भगवान शिव, प्रकृति, बारिश से जुड़ा हो। इसके लिए आज हम आपको यहां लड़के और लड़कियों के खूबसूरत नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएगी।

Advertisement

यहां देखें Sawan से प्रेरित बच्चों के नाम

Baby Boy Names: लड़कों के नाम

1. श्रवण (Shravan) - इस पवित्र महीने के नाम पर
2. शिव (Shiva) - भगवान शिव
3. शिवाय (Shivay) - भगवान शिव के प्रति समर्पित या भगवान शिव
4. रुद्र (Rudra) - भगवान शिव का एक शक्तिशाली रूप
5. महादेव (Mahadev) - देवों के देव
6. हर (Har) - भगवान शिव का एक और नाम
7. सोम (Som) - चंद्रमा या सोमवार
8. सोमेश (Somesh) - चंद्रमा के स्वामी या भगवान शिव
9. अमरनाथ (Amarnath) - भगवान शिव की पवित्र गुफा का नाम
10. भोलेनाथ (Bholenath) - दयालु हृदय वाले भगवान शिव
11. नील (Neil) - नीला रंग (शिव जी के नीले कंठ का प्रतीक)
12. नीलकंठ (Neelkanth) - नीले गले वाले
13. त्रिशूल (Trishul) - भगवान शिव का शस्त्र
14. ईशान (Ishan) - भगवान शिव या समृद्धि के स्वामी
15. शंभू (Shambhu) - आनंद के दाता या भगवान शिव
16. गिरीश (Girish) - पर्वतों के राजा
17. कैलाश (Kailash) - भगवान शिव का निवास स्थान
18. मेघ (Megh) - बादल या वर्षा के बादल
19. सावन (Sawan) - मानसून का महीना
20. वरुण (Varun) - जल और वर्षा के देवता

Advertisement

Baby Girl Names: लड़कियों के नाम

21. श्रावणी (Shravani) - श्रावण के महीने में जन्मी
22. शिवानी (Shivani) - भगवान शिव की अर्धांगिनी
23. गौरी (Gauri) - माता पार्वती या गोरे रंग वाली
24. पार्वती (Parvati) - पर्वत की पुत्री या भगवान शिव की पत्नी
25. उमा (Uma) - माता पार्वती का एक और नाम
26. वर्षा (Varsha) - बारिश या बरसात
27. बरखा (Barkha) - सावन की फुहार या बारिश
28. मेघा (Megha) - वर्षा करने वाला बादल
29. रिमझिम (Rimjhim) - बारिश की हल्की बूंदें
30. वृष्टि (Vrishti) - वर्षा की बौछार
31. हरियाली (Hariyali) - सावन में चारों तरफ दिखने वाली प्रकृति की सुंदरता
32. सौम्या (Somya) - शांत, सरल या कोमल
33. रुद्राणी (Rudrani) - माता पार्वती या रुद्र की पत्नी
34. ईशानी (Ishani) - माता पार्वती

Advertisement

Also Read: Sky Inspired Baby Boy Names: सोशल मीडिया और पंडितों के चक्कर छोड़ें, यहां देखें बच्चों के मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×