Three Letter Baby Names: Baby Boy या Girl के लिए ढूंढ रहे हैं Small और Lovely Names? तो यहां देखें तीन अक्षर वाले Unique नामों की List
01:36 PM May 23, 2026 IST | Kajal Yadav
Three Letter Baby Names: आज के समय में बच्चे का जन्म होते ही माता-पिता उसके लिए मॉडर्न नाम ढूंढना शुरू कर देते हैं। माता-पिता के लिए बच्चे का नाम चुनना एक टास्क से कम नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का नाम उसके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का नाम यूनिक, प्यारा और मीनिंगफुल हो। यही कारण है कि आजकल छोटे और मॉडर्न नाम ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
Advertisement
खासकर 3 अक्षरों वाले नाम काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये बोलने में आसान होते हैं और याद भी रहते हैं। ऐसे नाम ना सिर्फ सुनने में अच्छे लगते हैं, बल्कि बच्चे की एक अलग पहचान भी बनाते हैं। ऐसे में आइए यहां देखते हैं, Short Baby Names लड़के और लड़कियों के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
Advertisement
Three Letter Baby Names: यहां देखें बच्चों के तीन शब्द वाले नाम

लड़कों के नाम
- आरव - शांति, बुद्धिमान
- अथर्व - भगवान गणेश, एक वेद का नाम
- अमन - शांति, सुकून
- अभय - जिसे कोई डर न हो, निडर
- करण - कुंती के पुत्र, कुशल योद्धा
- कबीर - महान, प्रसिद्ध संत का नाम
- विहान - सुबह का सूरज, नई शुरुआत
- वरुण - पानी के देवता
- विवान - जीवन से भरपूर, भगवान कृष्ण
- रुद्र - भगवान शिव का एक रूप
- रोहन - ऊपर उठने वाला, आरोहण
- रजत - चांदी, साहस
- समर - युद्ध, रात की बातचीत
- सक्षम - कुशल, हर काम में योग्य
- शिवम् - शुभ, भगवान शिव का अंश
- उदय - उगना, प्रकट होना
- उमंग - उत्साह, खुशी
- प्रणव - पवित्र ध्वनि, ओम (ॐ)

लड़कियों के नाम
- आराध्या - जिसकी पूजा की जाए
- अनन्या - अद्वितीय, जिसके जैसा कोई न हो
- आलिया - ऊंचा स्थान पाने वाली, उत्कृष्ट
- इशानी - देवी पार्वती, भगवान शिव की पत्नी
- इशिता - महानता, ऐश्वर्य
- कव्या - कविता, कलात्मक
- कियारा - साफ, बेहद खूबसूरत
- कृति - रचना, कला का काम
- गार्गी - प्राचीन काल की एक महान विदुषी
- गायत्री - वेदों की माता, एक पवित्र मंत्र
- तान्या - परियों की रानी, परिवार की लाडली
- तारा - आकाश का सितारा, चमक
- दीक्षा - शिक्षा की शुरुआत, धार्मिक दीक्षा
- दिव्या - दिव्य, अलौकिक चमक
- दिशा - रास्ता दिखाने वाली, दिशा
- नव्या - नई, आधुनिक, तारीफ के योग्य
- निशा - रात, शांति
- पलक - आंख की पलकें, सुरक्षा
Advertisement
Advertisement

Join Channel