W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Trend में हैं ये पैटर्न! 5 Gorgeous Back Hand Bridal Mehndi Designs जो हर लहंगे के साथ करेंगी Match

01:23 PM Nov 30, 2025 IST | Khushi Srivastava
trend में हैं ये पैटर्न  5 gorgeous back hand bridal mehndi designs जो हर लहंगे के साथ करेंगी match
Back Hand Bridal Mehndi Design
Back Hand Bridal Mehndi Design: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों पर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। ऐसे में, एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है। यहां पर 5 खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस बताए गई हैं, जो आपके ब्राइडल लुक के साथ परफेक्ट मैच करेंगी।

Back Hand Bridal Mehndi Design: ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाएंगी ये 5 खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिज़ाइन

1. Bridal Jaal Mehndi Design

Mehndi Design for Wedding Function
Mehndi Design for Wedding Function (Photo: Social Media)
हाथों पर पीछे की तरफ लगाए जाने वाली जाल महंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचती है।

2. Colourful Glitter Mehndi Design

Simple New Bridal Mehndi Design
Simple New Bridal Mehndi Design (Photo: Social Media)
अगर आप नहीं चाहतीं कि आपकी मेहंदी सबसे यूनिक लगे, तो आप इस डिज़ाइन को चुन सकती हैं। इस मेहंदी डिज़ाइन में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कलरफुल ग्लिटर मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में भी है।

3. Floral Mehndi Designs

Back Hand Bridal Mehndi Design
Back Hand Bridal Mehndi Design (Photo: Social Media)
हाथों के पीछे लगने वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सदाबहार होती हैं और हर महिला के पसंदीदा भी होती हैं। यह हर तरह के लहंगे पर सूट करती है और बेहद खूबसूरत लगती है।

4. Classic Peacock Design Bridal Mehndi

Back Hand Bridal Mehndi Design
Back Hand Bridal Mehndi Design (Photo: Social Media)
दुल्हन के हाथों पर मोर वाली महंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। मोर डिजाइन से आपकी हथेली भरी हुई और सुंदर लगेगी। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।

5. Traditional Raja Rani Mehndi Design

Back Hand Bridal Mehndi Design
Bridal Mehndi Design (AI Generated)
राजा-रानी वाली मेहंदी डिज़ाइन मुख्य रूप से राजस्थानी विवाह मेहंदी का एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो दूल्हा और दुल्हन को राजसी वेशभूषा में दर्शाता है। अपनी शादी में अगर आप भी एक रॉयल लुक कैरी करने वाली हैं तो यह डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगी। इस डिजाइन में दुल्हन के एक हाथ पर राजा यानी दूल्हा और दूसरे पर रानी यानी की दुल्हन का चित्र बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Brides-to-Be ध्यान दें! लहंगे के साथ Try करें ये 5 Trendy Nail Art Designs, लुक में लगाएं चार चांद
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×