बजरंगबली की कृपा पाने का महा-अवसर! 2026 में आ रहे हैं 8 बड़े मंगल, जानें पूजा विधि और Powerful उपाय
12:34 PM May 04, 2026 IST | Khushi Srivastava
Bada Mangal 2026 Dates List: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का बहुत महत्व है, जिन्हें 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' भी कहा जाता है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं। साल 2026 हनुमान भक्तों के लिए बहुत खास है क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ योग बन रहा है। इस बार ज्येष्ठ महीने में 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल आएंगे।
Advertisement
क्यों बढ़ी इनकी संख्या?
आमतौर पर ज्येष्ठ का महीना 30 दिनों का होता है, लेकिन 2026 में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) होने की वजह से इसकी अवधि बढ़ गई है। ऐसा अद्भुत संयोग 19 साल बाद हो रहा है, जो बजरंगबली की सेवा करने वालों के लिए पुण्य कमाने का बड़ा मौका है। आइए जानें इस साल ज्येष्ठ मास का पहला Bada Mangal Kab Hai और इस दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करनी है।
Bada Mangal 2026 Dates List: कब-कब हैं बड़े मंगल?

साल 2026 में ज्येष्ठ मास 2 मई से 29 जून तक चलेगा। इस बीच पड़ने वाले सभी 8 मंगलवार की तारीखें इस प्रकार हैं-
Advertisement
- पहला: 5 मई 2026
- दूसरा: 12 मई 2026
- तीसरा: 19 मई 2026
- चौथा: 26 मई 2026
- पांचवां: 2 जून 2026
- छठा: 9 जून 2026
- सातवां: 16 जून 2026
- आठवां: 23 जून 2026
बड़े मंगल पर कैसे करें बजरंगबली की पूजा?

- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, और साफ कपड़े पहनें। हो सके तो लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
- हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
- प्रसाद में लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल चढ़ाएं।
- हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ करें और अंत में आरती करके प्रसाद बांटें।
Bada Mangal Ke Upay: बड़ा मंगल पर करें ये 5 खास उपाय
- अच्छी सेहत: मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हनुमान जी को इत्र या केवड़े की माला चढ़ाएं।
- करियर में तरक्की: अगर काम में रुकावटें आ रही हैं, तो हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं। इससे करियर के रास्ते खुलते हैं।
- दान और पुण्य: इस महीने में प्यासे को पानी पिलाना और दान करना बहुत शुभ होता है। इससे बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं।
- कर्ज से छुटकारा: ज्येष्ठ के हर मंगलवार मंदिर में बैठकर रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें। प्रभु राम का नाम लेने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की आर्थिक तंगी दूर करते हैं।
- शादी और मांगलिक दोष: अगर शादी में देरी हो रही हो, तो हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन की अनबन भी दूर होती है और शादी के योग भी भी शीग्र बनते हैं।
Budhwa Mangal 2026 Significance: बड़े मंगल का धार्मिक महत्व

पुरानी कथाओं के अनुसार, इसी महीने के मंगलवार को हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्री राम से हुई थी। इसके अलावा, ज्येष्ठ का महीना सबसे गर्म होता है। हनुमान जी को शक्ति और ठंडक प्रदान करने वाला देवता माना जाता है। इसलिए इस भीषण गर्मी में भक्त उनकी शरण में जाते हैं ताकि वे जीवन के कष्टों को दूर कर सकें। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और रोगों का नाश होता है, तथा अटूट साहस और बल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026: अपार पुण्य और सुख-समृद्धि लेकर आती है ‘अपरा एकादशी’, नोट कर लें साल 2026 की सही डेट और पूजा विधि
Advertisement
Advertisement

Join Channel