'जिऊंगी तो पप्पू के साथ..', 9 बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे की उम्र के लड़के के साथ कर दिया कांड
Badaun Woman Affair News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। शादी के 32 साल बाद नौ बच्चों की मां ने ऐसा कांड किया है, जो लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना को सुनकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। महिला को 9 बच्चों के साथ-साथ तीन बहुएं हैं। तो चलिए जानते हैं बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा अधेड़ उम्र की महिला इतनी चर्चा में क्यों है?
Badaun Woman Affair News: 20 साल छोट लड़के साथ फरार महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम नाम की महिला को कासगंज जिले के बहेडिया निवासी और 20 साल छोटे पप्पू से प्रेम हो गया। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां काफी बढ़ गई। अधेड़ उम्र में दोनों का प्रेम दुनिया की परवाह किए बिना परवान चढ़ गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। इस वजह से महिला अपने घर-परिवार-पति-बच्चें सभी को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने पुलिस में अपनी पत्नीं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Badaun News: जेवर और पैसे लेकर भागी नीलम
सबसे हैरानी वाली है बात यहा कि जब पुलिस महिला को ढ़ूंढ़ कर लाई तो उसने अपने पति से कहा, मैं नहीं आउंगी। पति का आरोप है कि महिला करीब 4 लाख रुपये के जेवर, 50 हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात भी ले गई। फसल बेचने के बाद नकदी घर में रखी थी। ओमपाल ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा कौशल (30) है, दूसरा बेटा नीरज (28) था, जिसने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा प्रीति (25), गौरव (22), शिवानी (19), श्यामसुंदर (16), अखिलेश (12) और सबसे छोटी बेटी अंजलि (10) हैं। इनमें से तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। पत्नी सबसे छोटी बेटी को अपने साथ ले गई है।
UP News: कोर्ट ने स्वीकर किया दोनों का प्यार
पुलिस ने नीलम और पप्पू को कोर्ट में पेश किया। वहां महिला ने अपने पति और बच्चों के पास लौटने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपनी मर्ज़ी से पप्पू के साथ रहना चाहती है। उसने अपनी 10 साल की बेटी को भी अपने साथ रखने की जिद की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब नीलम के इस फैसले से पूरा परिवार सदमे में हैं।
ये भी पढ़ें- पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गया था कपल, GenZ प्रदर्शन की आग ने ले ली पत्नी की जान