Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपने घर की बालकनी में लोटपोट होकर बादशाह ने किया डांस, वीडियो देख फैंस ले रहे रैपर के मजे

बादशाह अपने गानों से तो सभी को दीवाना बना देते हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने घर की बालकनी में लटक कर डांस कर रहे हैं।

12:30 PM May 23, 2022 IST | Desk Team

बादशाह अपने गानों से तो सभी को दीवाना बना देते हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने घर की बालकनी में लटक कर डांस कर रहे हैं।

रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों के साथ अपने कूल अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के
लिए जाने जाते हैं। फैंस के बीच बादशाह का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इन
दिनों बादशाह रियलिटी शो
डांस दीवाने जूनियर्सके जज बने नजर आ रहे है। जहां से उनका कोई ना कोई वीडियो सामने आता ही रहता
है। शो में एक से बढ़कर एक डांसर मौजूद है और उन्हें जज करते करते अब बादशाह पर भी
डांस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यह क्रेज कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि खतरनाक है
जिसका नमूना रैपर के लेटेस्ट वीडियो में दिखने को मिला है।

Advertisement

रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो
के सामने आते ही फैंस बुरी तरह घबरा गए है। इस वीडियो में बादशाह अपने ही अदांज
में मस्त होकर डांस करते नजर आ रह है लेकिन उनके डांस करता देख फैंस की सांसे थम
गई है।

दरअसल, बादशाह किसी स्टेज या फ्लोर पर नहीं कर रहे है बल्कि वो अपने घर की ओपन
बालकनी पर लटक कर वूडू गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर
काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं फैंस रैपर के इस डांस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट
करके नहीं थक रहे हैं।

इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही बादशाह अपने फैन्स को चेतावनी देते हुए कैप्शन में लिखा, “घर पर इसे ट्राई ना करें।” वीडियो पर फैंस के लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। एक
फैन ने लिखा क्या बात है सर कुछ नया ट्राई कर लिया आपने तो। वहीं दूसरे फैन ने
कमेंट करते हुए लिखा भइया ठीक हो या एम्बुलेंस बुलवाएं।

बता दें की बादशाह का ये गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर इस
गाने को अबतक 36 मिलियन बार देखा जा चुका है। अपने इस गाने के साथ बादशाह ने अपना
इंटरनेशनल डेब्यू भी किया है। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है और बादशाह के
इस डांस वीडियो के बाद तो हर कोई इस गाने को सुन रहा है।

Advertisement
Next Article