Sporty Look, शानदार फीचर, 50 की एवरेज! सिर्फ 90 हजार के बजट में नई Pulsar 125 ने मचाया गदर
Bajaj Pulsar 125 Launched in India: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक पेश की है उन्हीं शानदार बाइक में से एक पल्सर काफी लोकप्रिय है। अब कंपनी ने इस बाइक के 125CC वेरिएंट का नया अवतार बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसमें स्पोर्टी लुक, कई आकर्षक कलर,सिंगल सीट- स्पिलट सीट का विकल्प और LED हेडलैंप दिया गया है।
कई शानदार फीचर के साथ ही बाइक का फेसलिफ्ट भी हल्का रखा गया है और एवरेज भी यह बाइक लगभग 50 तक का देने का दावा किया है। अगर आप भी बाइक लेने की सोच रहे है तो सिर्फ 90 हजार रुपये के बजट में Bajaj Pulsar 125 बेहतर साबित हो सकती है। विस्तार से जानते है इस बाइक के फीचर और कीमत के बारे में..
Bajaj Pulsar 125 Launched in India

नए अवतार में लॉन्च हुई इस बाइक ने बाजार में गर्दा उड़ा रखा है। बता दें कि अब हेडलैंप और इंडिकेटर में बदलाव किया गया है और पुरानी बाइक में हैलोजन लाइट्स दी जाती थी लेकिन अब LED लाइट्स दी गई है। LED लाइट्स से अब अंधेरे में बाइक चलाना ट्रैफिक में टर्न लेने पर ज्यादा आसानी होगी। साथ ही बाइक का लुक भी बदल गया है। फीचर की बात करें तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है और USB चार्जिंग पोर्ट भी शामिल किया गया है।
Bajaj Pulsar 125 Features & Specifications

इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है नई Pulsar 125 में पहले वाला ही 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है और यह 11.64 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दमदार इंजन के साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक माइलेज आसानी से दे सकती है। बाइक में 240 mm डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है और सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है।
Bajaj Pulsar 125 Price in India

शानदार लुक, आकर्षक कलर विकल्प के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। इस बाइक के नए अवतार को ₹89,910 के शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है और Disc Split Seat वेरिएंट को ₹92,046 रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। 125CC कि इस शानदार बाइक में Black Grey, Black Racing Red, Black Cyan Blue और Racing Red कलर का विकल्प दिया गया है।
ALSO READ: E truck से लेकर Heavy Duty तक! एक बार फिर टाटा मोटर्स ने दिखाया अपना दमखम, पेश किए 17 नए ट्रक
Join Channel