टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सैनिकों के कैंप पर किया हमला, 170 को मारने का किया दावा

बीएलए (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है

02:56 PM Feb 04, 2022 IST | Desk Team

बीएलए (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बीएलए (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने बुधवार को पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, मजीद ब्रिगेड के फिदायीनों ने पंजगुर में आर्मी कैंप को निशाना बनाया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। दुश्मन का शिविर अभी भी फिदायीनों के नियंत्रण में है।
पंजगुर के नागरिकों के अपहरण और हत्या का लगाया आरोप 
बीएलए ने दावा किया कि उसके लड़ाकुओं ने पाकिस्तानी सेना के 70 सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर पंजगुर के नागरिकों के अपहरण और हत्या का भी आरोप लगाया। इससे पहले मजीद ब्रिगेड की एक अन्य इकाई ने 20 घंटे तक नुश्की में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया और कब्जा कर लिया, जिसमें अधिकारियों सहित लगभग 100 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। 
गृहमंत्री ने सात सैनिकों के मौत का किया दावा 
बयान में कहा गया  है कि, मिशन को मजीद ब्रिगेड के नौ फिदायीनों ने अंजाम दिया। वहीं, इस संबंध में पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान के पंजगुर और नौशकी इलाकों में फ्रंटियर कॉर्प्स के ठिकानों पर दोहरे आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत हो गई है और 13 विद्रोही भी मारे गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article