Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Punjab: बटाला में गैंगस्टर की मां की हत्या पर गैंगवार का साया, बंबीहा ग्रुप ने दी सफाई

01:07 PM Jun 28, 2025 IST | Pankhil Verma
बटाला में गैंगस्टर की मां की हत्या

Punjab: बीते गुरुवार की रात बटाला में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पंजाब के आपराधिक हलकों में फिर से गैंगवार की पुरानी आग को हवा दे दी है। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर (61) और उनके चचेरे भाई करणवीर सिंह की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद, प्रतिद्वंद्वी दाविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इस कृत्य की कड़ी निंदा की है, जिससे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

हमले की जिम्मेदारी से किया इनकार

शुरुआत में, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने का दावा करते हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। हालांकि, अब बंबीहा ग्रुप के नाम से जारी किए गए एक आधिकारिक संदेश में इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। संदेश में कहा गया है कि यह एक 'बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण' घटना है और वे इस तरह के कृत्यों से सहमत नहीं हैं।

संदेश में क्या कहा गया?

वायरल हो रहे संदेश में, जिसे बंबीहा ग्रुप की तरफ से बताया जा रहा है, लिखा है: "सत श्री अकाल जी सारिया नु। कल रात जो बटाला च माता दा मर्डर होया, एह बहुत गलत होया, बहुत ही मनभागी घटना है। मां सब दिया सांझिया हुंदिया ने, चाहे कोई दुश्मन, चाहे कोई दोस्त। इस चीज नाल असी बिल्कुल सहमत नहीं। आपसी रंजिश दा दोष किसे दे परिवार नूं नीं देना चाहीदा।"
इस संदेश में बंबीहा ग्रुप ने अपने एक साथी कौशल चौधरी का भी नाम लिया है और स्पष्ट किया है कि वह ऐसा काम नहीं कर सकते। संदेश में आगे कहा गया, "कौशल चौधरी साडा भ्रा ए, ओ एहो जेहा काम कर ही नहीं सकदा। साडी किसे नाल कोई दुश्मनी नीं, पर परिवार सब दे साझे हुंदे। इस खास कर के माता जी दा सुन के बहुत दुख लगा।

पुलिस की जांच और गैंगवार का इतिहास

यह घटना पंजाब में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग तथा दाविंदर बंबीहा गैंग के बीच चल रही खूनी दुश्मनी का एक नया अध्याय मानी जा रही है। जग्गू भगवानपुरिया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है, जबकि बंबीहा गैंग उसका कट्टर विरोधी है। बटाला पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे गैंगवार की पुरानी रंजिश एक मुख्य कारण हो सकती है, लेकिन वे सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि बंबीहा ग्रुप के इस खंडन का गैंगवार के समीकरणों पर क्या असर पड़ता है। क्या यह सिर्फ एक बयान है या फिर आने वाले समय में गैंग्स के बीच की दुश्मनी एक नया रूप लेगी, यह समय ही बताएगा।

Also Read: Punjab में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर जग्गू की मां पर हुई फायरिंग

Advertisement
Advertisement
Next Article