Bangladesh Plane Crash: ढाका में बड़ा विमान हादसा, 1 स्कूल पर गिरा एयर क्राफट
Bangladesh Plane Crash: आज दोपहर करीब 1:30 बजे बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ। एयरफोर्स का यह विमान दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।बताया जा रहा है कि यह विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
Bangladesh Plane Crash: हवाई अड्डे के अधिकारी ने दी जानकारी
आपको बता दें कि हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की, लेकिन दुर्घटना के कारण या हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। (Bangladesh Plane Crash) दुर्घटना की सूचना मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा की आठ इकाइयां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। वायरल वीडियो @geotechwar एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
1 बजे के आसपास की घटना
इसके साथ ही अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी अधिकारी लीमा खानम ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन इकाइयां घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य इकाइयां सड़क पर तैयार हैं।
Bangladesh Plane Crash: दिखने लगा धुएं का गुबार
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Bangladesh Plane Crash) वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज परिसर से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी तक नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया सूत्रों के अनुसार, पायलट की हालत गंभीर है।
READ ALSO:Tamil Nadu CM स्टालिन की हालत बिगड़ी, अचानक अस्पताल में भर्ती