टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री दक्षिण एशिया के विकास में भारत की प्रमुख भूमिका चाहती हैं

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत से अपील की कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्थिरता कायम करने और आर्थिक विकास के लिए वह प्रमुख भूमिका निभाए।

11:29 PM Mar 26, 2021 IST | Shera Rajput

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत से अपील की कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्थिरता कायम करने और आर्थिक विकास के लिए वह प्रमुख भूमिका निभाए।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत से अपील की कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्थिरता कायम करने और आर्थिक विकास के लिए वह प्रमुख भूमिका निभाए। 
Advertisement
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्र के संस्थापक ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के दौरे पर आए हुए हैं। 
हसीना ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री मोदी की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति की प्रशंसा करते हैं लेकिन भारत को स्थिर और राजनीतिक-आर्थिक रूप से गतिशील दक्षिण एशिया के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने की जरूरत है।’’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और कई देशों के राजनयिकों ने भी शिरकत की। 
बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीका भेजने पर उन्होंने भारत की प्रशंसा की और कहा कि यह कदम ‘‘उस नीति को प्रदर्शित करता है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम साथ मिलकर आगे बढ़ें तो हमारे लोगों का विकास अवश्यंभावी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाका-नयी दिल्ली के रिश्ते ‘‘नई ऊंचाइयों’’ पर पहुंच जाएंगे। 
उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के समर्थन का जिक्र किया और कहा, ‘‘बांग्लादेश के जन्म से भारत अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है।’’ 
साथ ही हसीना ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, वहीं दर्शक दीर्घा में भारतीय सेना के वृद्ध अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लिया था। 
1971 युद्ध में हिस्सा ले चुके राष्ट्रपति हामिद ने भारत को ‘‘बांग्लादेश का निकटवर्ती पड़ोसी और सबसे विश्वस्त दोस्त’’ बताया। 
उन्होंने कहा, ‘‘1971 के युद्ध में भारत के नेताओं और लोगों के समर्थन को मैं याद करता हूं।’’ 
उन्होंने बंगबंधु को ‘गांधी शांति पुरस्कार 2020’ से नवाजने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। 
Advertisement
Next Article