Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बांका जिला के बांका, शंभूगंज एवं रजौन, वाराहाट को सुखाड़ घोषित करे : जयप्रकाश यादव

NULL

06:29 PM Oct 20, 2018 IST | Desk Team

NULL

बांका : बांका संपूर्ण जिला सुखाग्रस्त क्षेत्र की सूची में है। वर्षा नहीं होने से संपूर्ण बांका जिला का सभी प्रखंड बुरी तरह सुखाड़ से प्रभावित है। किसानों का लगा फसल धान सहित नष्ट हो गया है। किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। हम राज्य ओर जिला के आलाधिकारियों से लगातार संपर्क में है एवं पत्राचार कर रहा हॅू। उक्त बातों की जानकारी देते हुए बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने दी। उन्होंने बताया कि लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से भी सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहा हॅू।

तीन दिन पहले अनुश्रवण समिति की बैठक में भी संपूर्ण बांका जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव पास किया। लेकिन चार प्रखंडों शंभूगंज, बांका एवं रजौन, वाराहाट प्रखंड जो बुरी तरह सुखाड़ से प्रभावित है किसानों की आंखों में आंसू हैं। लेकिन जानबुझ कर छोड़ दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कृषि मंत्री एवं जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलम्ब उक्त प्रखंडों को भी सुखाड़ क्षेत्र की सूची में शामिल किया जाये।

किसानों में भारी आक्रोश है। राजद चारों प्रखंडों में धरना का आयोजन करेगा, उक्त चार प्रखंडों को भी सुखाड़ घोषित करने केलिए आज ही कृषि मंत्री से बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी भी समीक्षा कर सुखाड़ की सूची में रखेंगे लेकिन उक्त चारों प्रखंडों की सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाये।

Advertisement
Advertisement
Next Article