For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

4 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, लोगों को करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

03:48 PM Sep 28, 2023 IST | Jyoti kumari
4 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे  बैंक कर्मचारी  लोगों को करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन ने इस हड़ताल का आह्वान किया है, बता दें कि इस साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर से लेकर नए साल में जनवरी 2024 तक कुल 13 दिन देश में बैंकिंग सेवाएं बैंक कर्मियों के हड़ताल के चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, बैंक यूनियन बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती की मांग और रेग्यूलर जॉब के आउटसोर्सिंग के विरोध में हड़ताल पर जा रही हैं।

बैंक बंद होने से इन समस्याओं का करना पड़ेगा सामना

पैसों की लेनदेन में होगी दिक्कत
नहीं खुलेंगे नए खाते
सैलरी मिलने में होगी समस्या
नहीं होंगे ज़रुरी कागजात जमा

जानें किस दिन रहेंगे कौन से बैंक बंद

चार दिसंबर 2023 को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। पांच दिसंबर 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। छह दिसंबर 2023 को केनरा बैंक और यूको बैक के कर्मचारी हड़ताल पर जाएगा। सात दिसंबर 2023 को इंडियन बैंक और यूको बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। आठ दिसंबर 2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
ग्यारह दिसंबर को निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

इस तारीख पर रहेंगे इन राज्यों में बैैंक सर्विस ठप्प

दो जनवरी 2024 को दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान एंड निकोबार और लक्ष्यद्वीप में सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, तीन जनवरी 2024 को पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन, दीव में सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, चार जनवरी 2024 को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे,पांच जनवरी 2से 24 को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, छह जनवरी 2024 को पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

सरकार की योजनाएं बैंक की वजह से भी बढ़ा कर्मचारी पर लोड

इसके बाद 19 और 20 जनवरी 2024 को पूरे देश के सरकारी बैंकों के बैंक कर्मचारी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉयज एसोसिएशन ने अपने हाल ही के बयान में कहा, कुछ सालों में बैंक खाताधारकों की संख्या लगातार बढ़ी है, बैंकों का कार्यभार बढ़ने से बैंक कर्मियों पर कामकाज का बोझ बढ़ गया है, लेकिन इस दौरान जरुरत आनुसार संख्या में कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है, रिटायरमेंट, प्रमोशन, मृत्यु के चलते बैंकों में भर्ती बढ़ी है लेकिन इसे भरा नहीं जा रहा है, एडिशनल स्टॉक मुहैया नहीं कराया जा रहा है, सरकार की कई योजनाएं बैंक द्वारा चलाई जाती है, 50 करोड़ जनधन खाते सरकारी बैंकों ने खोले हैं, इसके चलते भी शाखाओं में कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ा है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jyoti kumari

View all posts

Advertisement
×