Bank Holiday This Week 11-17 August: क्या 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे बैंक, यहां देखेंं छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday This Week 11-17 August: अगस्त का महीना त्यौहारों से भरा हुआ है। रक्षा बंधन के बाद से त्यौहार आना शुरू हो गए हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और 16 अगस्त को जन्माष्टमी। ऐसे में इस हफ्ते अगर आप बिना तारीख देखे बैंक चले गए तो आपको निराश होना पड़ेगा। इसलिए पहले ही जान लें कि इस महिने किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। बता दें इस महीने में कुल 15 छुट्टियां हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी के अलावा अन्य क्षेत्रीय उत्सव और शनिवार व रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।
आइये जानते है Bank Holiday This Week 11-17 August
August Mein Bank Ki Chhutiyan: अगस्त में बैंक की छुट्टियां
तारीख | दिन | अवकाश का कारण | बैंक कहां बंद रहेंगे |
---|---|---|---|
3 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे भारत में |
8 अगस्त | शुक्रवार | तेंडोंग लो रूम फात | गंगटोक (सिक्किम) |
9 अगस्त | शनिवार | रक्षाबंधन, झूलन पूर्णिमा दूसरा शनिवार | अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, शिमला पूरे भारत में (द्वितीय शनिवार) |
10 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे भारत में |
13 अगस्त | बुधवार | पैट्रियट्स डे (Patriot's Day) | इंफाल (मणिपुर) |
15 अगस्त | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), जन्माष्टमी | पूरे भारत में |
16 अगस्त | शनिवार | जन्माष्टमी (श्रावण वद-8), कृष्ण जयंती | कई राज्यों में (स्थान-विशिष्ट अवकाश) |
17 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे भारत में |
23 अगस्त | शनिवार | चौथा शनिवार (Fourth Saturday) | पूरे भारत में |
24 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे भारत में |
27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, विनायक चतुर्थी, गणेश पूजा | अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, विजयवाड़ा |
31 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे भारत में |
स्थानीय शाखा जरूर पता करें
ध्यान दें कि क्षेत्रीय और स्थानीय आवश्यकताओं के कारण भारत के विभिन्न राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपनी स्थानीय बैंक शाखा से पहले ही उनकी छुट्टियों की सूची या कार्यक्रम की जानकारी ले लें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके और आप आपात स्थिति या लंबी छुट्टियों के लिए तैयारी कर सकें।
ये भी पढ़ें- बादलों के बीच फहराया जाएगा झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर रूक-रुक कर होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी