W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bank Holiday Today: शनिवार को बंद रहेंगे बैंक! जानें अक्टूबर महीने में RBI की Holiday List

01:17 PM Oct 04, 2025 IST | Himanshu Negi
bank holiday today  शनिवार को बंद रहेंगे बैंक  जानें अक्टूबर महीने में rbi की holiday list
Bank Holiday Today
Advertisement

Bank Holiday Today: आज शनिवार के दिन बैंक के खाताधारकों को लगता है कि बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी होने वाली है। बता दें कि आज 4 अक्टूबर 2025 को महिने का पहला शनिवार है और बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते है या किसी भी त्यौहार के दिन बैंक के कामकाज नहीं होते है। आज के दिन हर जगह बैंक खुले हुए है और आप सभी बैंक में पहुंच कर सभी कामकाज करा सकते है।

Bank Holiday Today: RBI का नियम

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

हर महीने के दूसरे और चौथे दिन बैंक बंद रहते है। RBI का नियम कहता है कि महीने में दो दिन बैंक बंद रहेंगी बाकी पर्व के दिन भी बैंक का अवकाश रहता है। आज महीने का पहला शनिवार है और पहले शनिवार के दिन बैंक बंद नंही रहते है। आने वाले दूसरे शनिवार के दिन बैंक का अवकाश रहेगा।

Bank Holiday in October: त्यौहारों की भरमार

अक्टूबर के महीने में त्यौहारों की भरमार है। आईए विस्तार से जानते है कि इस महिने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

तारीखत्योहार / अवसरबैंक अवकाश वाले राज्य / क्षेत्र
4 अक्टूबरदुर्गा पूजासिक्किम
6 अक्टूबरलक्ष्मी पूजात्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंतीकर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश
10 अक्टूबरकरवा चौथहिमाचल प्रदेश
18 अक्टूबरकाटी बिहअसम (सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक बंद)
20 अक्टूबरदिवाली (बड़ा त्योहार)लगभग सभी राज्य (देशव्यापी अवकाश)
21 अक्टूबरगोवर्धन पूजालगभग सभी राज्य
27 अक्टूबरछठ पूजापश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
28 अक्टूबरछठ पूजा (दूसरा दिन)बिहार, झारखंड

Bank Holiday:  मोबाइल बैंकिंग और UPI सर्विस

Bank Holiday Today
Bank Holiday Today

बैंक बंद रहने को लेकर आप सोच रहे होंगे कि आपकी सुविधाएं रुक जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPI सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी। वहीं ATM से पैसे निकालने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। RBI और राज्य सरकार मिलकर बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करती हैं।

ALSO READ: Bank Holiday on Maha Ashtami: अक्टूबर में त्यौहारों की भरमार, जल्द निपटाएं बैंक के काम, जानें कब तक बंद रहेंगे बैंक

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×