Bank Holiday Today 8 August: इस राज्य में आज बंद रहेंगे बैंक! जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी?
Bank Holiday Today 8 August: आज यानी शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को बैंक बंद हैं या नहीं, यह जानना ज़रूरी है। क्योंकि कल यानी 9 अगस्त को राखी के दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए लोगों को त्योहार से पहले बैंक से जुड़े काम पूरे करने होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज राखी से पहले शुक्रवार को बैंक बंद हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिसियल छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, 8 अगस्त को देश भर में सार्वजनकि और प्राइवेट बैंक सामान्य तौर पर काम कर रहे हैं यानी आज कोई छुट्टी नहीं है। हमेशा की तरह बैंक खुले हैं।
8 August Ko Kis State Mein Bank Holiday Hai
हालांकि, आठ अगस्त को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी। देश के बाकी हिस्सों में आज बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहक शाखाओं में जाकर नकद लेनदेन, चेक जमा, ड्राफ्ट और पासबुक अपडेट जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
RBI Bank Holidays
RBI की तरफ से बैंक की सालाना छुट्टियों की लिस्ट नेगोशियल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत ऐलान किया जाता है. आप राष्ट्रीय अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं, जब तक कि उपयोगकर्ताओं को तकनीकी या अन्य कारणों से अन्यथा सूचित न किया जाए। ज़रूरत पड़ने पर एटीएम से नकद निकासी की जा सकती है, और ऐप्स और यूपीआई सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
Bank Holiday Today 8 August: अगस्त 2025 में बैंक की छुट्टियां
| तारीख | दिन | स्थान | कारण |
|---|---|---|---|
| 3 अगस्त | रविवार | पूरे भारत में | रविवार |
| 8 अगस्त | शुक्रवार | गंगटोक (सिक्किम) | तेंडोंग ल्हो रुम फात |
| 9 अगस्त | शनिवार | पूरे भारत में और विशेष शहरों में | दूसरा शनिवार और रक्षा बंधन/झूलना पूर्णिमा |
| 10 अगस्त | रविवार | पूरे भारत में | रविवार |
| 13 अगस्त | बुधवार | इंफाल (मणिपुर) | पैट्रियट्स डे |
| 15 अगस्त | शुक्रवार | पूरे भारत में | स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष (शाहेंशाही), जन्माष्टमी |
| 16 अगस्त | शनिवार | कई राज्यों में | जन्माष्टमी (श्रावण वद-8), कृष्ण जयंती |
| 17 अगस्त | रविवार | पूरे भारत में | रविवार |
| 19 अगस्त | मंगलवार | अगरतला (त्रिपुरा) | महाराजा बीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर का जन्मदिन |
| 23 अगस्त | शनिवार | पूरे भारत में | चौथा शनिवार |
| 24 अगस्त | रविवार | पूरे भारत में | रविवार |
| 25 अगस्त | सोमवार | गुवाहाटी (असम) | श्रीमंत संकर्देवा तिरोभव तिथि |
| 27 अगस्त | बुधवार | कई शहरों में | गणेश चतुर्थी, संवत्सरी, वरसिद्धि विनायक व्रत, गणेश पूजा |
| 28 अगस्त | गुरुवार | भुवनेश्वर, पणजी | गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन), नुआखाई |
| 31 अगस्त | रविवार | पूरे भारत में | रविवार |
ये भी पढ़ें :Visa Free Countries for Indians 2025: Philippines ही नहीं इन देशों में भारतीयों को बिना वीजा मिलेगी एंट्री