Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bank Holidays: मई में बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें यह खबर! बच सकता है आपका बेशकीमती वक्त

बीते दिन रविवार से मई महीने का आगाज हो चुका हैं। अगर आप मई में किसी भी जरूरी काम से बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं

02:22 PM May 02, 2022 IST | Desk Team

बीते दिन रविवार से मई महीने का आगाज हो चुका हैं। अगर आप मई में किसी भी जरूरी काम से बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं

बीते दिन रविवार से मई महीने का आगाज हो चुका हैं। अगर आप मई में किसी भी जरूरी काम से बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एकबार हमारी यह खबर जरूर पढ़लें। इस खबर में हम आपको मई महीने में होने वाली बैंक की छुट्टियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के बाद मई में बैंक वीकेंड्स के साथ 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे। 
Advertisement
RBI ने जारी की छुटियों की सूची
इस सूची में रविवार और शनिवार (दूसरा और चौथा) के साथ त्योहारों के लिए चार अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि छुट्टियों में भी ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी। आरबीआई नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंकों के खातों को बंद करने के तहत छुट्टियों की सूची को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय रूप में बांटता है। ध्यान रखिये इस लिस्ट में कई छुट्टियां क्षेत्र-विशिष्ट हैं और यह भी एक राज्य से दूसरे राज्य और बैंक से बैंक में भिन्न हो सकती हैं।
मई में, दो लंबे सप्ताहांत हैं; तीन दिन की छुट्टी ईद-उल-फितर और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर है। अगर ग्राहकों के पास बैंक से जुड़ा कोई काम है तो वह उसी के मुताबिक कराएं। 
मई 2022 में छुट्टियों की सूची देखें:
  • मई 1: सप्ताहांत (ऑल इंडिया)
  • 2 मई: रमजान-ईद (ईद-यूआई-फित्रा) (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
  • 3 मई: भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद-यूआई-फित्रा)/बसव जयंती/अक्षय तृतीया (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम को छोड़कर ऑल इंडिया)
  • 8 मई: सप्ताहांत (ऑल इंडिया)
  • 9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर (कोलकाता) की जयंती
  • 14 मई: दूसरा शनिवार (ऑल इंडिया)
  • 15 मई: सप्ताहांत (ऑल इंडिया)
  • 16 मई: बुद्ध पूर्णिमा
  • 22 मई: सप्ताहांत (ऑल इंडिया)
  • 28 मई: चौथा शनिवार (ऑल इंडिया)
  • 29 मई: रविवार (ऑल इंडिया)   

दावत-ए-इफ्तार से अखिलेश ढूंढ रहे मुस्लिमों के दिल का रास्ता…. क्या आजम को मनाने में होंगे कामयाब?

Advertisement
Next Article