टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

11:40 AM Dec 01, 2025 IST | Bhawana Rawat

Bank Holidays In December 2025: दिसंबर के महीने में आपको बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम को समय पर पूरा करना है, तो बैंक की छुट्टियों की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। आज तकनीकी रूप से हम आगे बढ़ गए हैं, कुछ ही सेकंड में घर बैठे मोबाइल पर कई सारे काम हो जाते हैं। हालांकि, बैंकिंग क्षेत्र की बात करें, तो यहां कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, इस महीने आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुलेंगे।

Advertisement

December 2025 Bank Holiday List: किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

December 2025 Bank Holiday List (Image- Social Media)

दिसंबर 2025 में बैंक अलग-अलग राज्यों में लगभग 18 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ध्यान रहें कि पूरे देश में सभी बैंक एक साथ इतने दिन बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं। आइए जानते हैं...

क्षेत्रीय छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीराज्य/क्षेत्र
1 दिसंबरसोमवारराज्य उद्घाटन दिवसनागालैंड
3 दिसंबरबुधवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
5 दिसंबरशुक्रवारशेख अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
12 दिसंबरशुक्रवारपा टोगन संगमामेघालय
13 दिसंबरशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
18 दिसंबरगुरुवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबरशुक्रवारगोवा मुक्ति दिवसगोवा
24 दिसंबरबुधवारक्रिसमसमेघालय, मिजोरम
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसपूरे देश में
26 दिसंबरशुक्रवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा
30 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नांगबाह पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबरबुधवारनया सालमिजोरम, मणिपुर

साप्ताहिक छुट्टियां

तारीखदिन
7 दिसंबररविवार
13 दिसंबरदूसरा शनिवार
14 दिसंबररविवार
21 दिसंबररविवार
27 दिसंबरचौथा शनिवार
28 दिसंबररविवार

Bank Holidays: किन वजहों से बंद रहते हैं बैंक?

Bank Holidays (Image- Social Media)

भारत में बैंकों की छुट्टियां केवल शनिवार-रविवार तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय पर्व जैसे-गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती पर सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व होली, दिवाली, ईद, ओणम, दुर्गा पूजा और पोंगल पर भी बैंकों की छुट्टियां होती हैं। कई राज्यों में स्थापना दिवस, स्थानीय पर्व और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती पर भी बैंक बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Geeta Jayanti 2025: अहमदाबाद में 1 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता महोत्सव, इस स्कूल में होगा भव्य आयोजन

Advertisement
Next Article