W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bank Holidays September 2025: क्या 5 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानें इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

03:40 PM Sep 04, 2025 IST | Neha Singh
bank holidays september 2025  क्या 5 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक  जानें इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays September 2025
Advertisement

Bank Holidays September 2025: कल यानी शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद और अध्यापक दिवस मनाय जाएगा। अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि कल बैंक बंद रहेंगे या नहीं, तो यह खबर आपके लिए है। इसी तरह सिंतबर में नवरात्री भी इसी महीने शुरू होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। चलिए जानते हैं इस महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि आप अपना काम बिना देरी किए पूरा कर लें।

Bank Holidays September 2025
Bank Holidays September 2025

List of Bank Holidays

तारीख दिन स्थान / राज्यअवकाश का कारण
3 सितंबरबुधवाररांची (झारखंड)कर्मा पूजा
4 सितंबरगुरुवारकोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल)ओणम
5 सितंबरशुक्रवारअहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद आदिईद-ए-मिलाद / थिरुवोनम
6 सितंबरशनिवारगंगटोक, जम्मू, रायपुर, श्रीनगरईद-ए-मिलाद / इंद्रजात्रा
12 सितंबरशुक्रवारजम्मू और श्रीनगरईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार
22 सितंबरसोमवारजयपुर (राजस्थान)नवरात्रि स्थापना
23 सितंबरमंगलवारजम्मू और श्रीनगरमहाराजा हरि सिंह जयंती
29 सितंबरसोमवारअगरतला, गंगटोक, कोलकातामहा सप्तमी / दुर्गा पूजा
30 सितंबरमंगलवारअगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांचीमहा अष्टमी / दुर्गा अष्टमी

Weekend Holidays : सितंबर 2025 में वीकेंड बैंक छुट्टियां

तारीख दिन अवकाश का कारण
7 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)
13 सितंबरशनिवारदूसरा शनिवार
14 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)
21 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)
27 सितंबरशनिवारचौथा शनिवार
28 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)
Bank Holidays September 2025
Bank Holidays September 2025

Bank Holidays September 2025: एक साथ बंद नहीं रहेंगे बैंक

इस बात को ध्यान रखें कि कई बार देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होते। कई बार एक राज्य में बैंक बंद होते हैं और दूसरे राज्य में खुले होते हैं। इसलिए, आपके लिए अपने राज्य की लिस्ट जानना जरूरी है। सितंबर में सप्ताहांत की छुट्टियां भी शामिल हैं। हर महीने की तरह इस बार भी सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही, हर रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें।

ये भी पढ़ें- ‘हमने प्रकृति से छेड़छाड़ की, पेड़ों की कटाई की, अब बदला..’, बाढ़ और तबाही पर सुप्रीम कोर्ट का दो टूक

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×