टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लॉकडाउन में 9 महीने की प्रेगनेंट महिला की दो जिलों की पुलिस ने ऐसे की मदद,खाकीवर्दी वालों को बताया भगवान

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देख आज हर कोई सिर्फ और सिर्फ इसकी दशहत में जी रहा है। ऐसी मुश्किल घड़ी में लोगों को अपने-अपने परिवार वालों के साथ घर में रहने की ही सलाह दी जा रही है।

01:52 PM Mar 27, 2020 IST | Desk Team

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देख आज हर कोई सिर्फ और सिर्फ इसकी दशहत में जी रहा है। ऐसी मुश्किल घड़ी में लोगों को अपने-अपने परिवार वालों के साथ घर में रहने की ही सलाह दी जा रही है।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देख आज हर कोई सिर्फ और सिर्फ इसकी दशहत में जी रहा है। ऐसी मुश्किल घड़ी में लोगों को अपने-अपने परिवार वालों के साथ घर में रहने की ही सलाह दी जा रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें काम के सिलसिले में घर से बाहर दूर हैं और देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से वह लोग वापस नहीं लौट सकते हैं। 
हाल ही में एक ऐसा ही मामला बरेली में देखने को मिला है। जहां पर 9 महीने में लेबर पेन से जूझ रही गर्भवती महिला को अपने पति का इंतजार था,मगर वो नोएडा में फंसा हुआ था। 
ऐसे में महिला के पास कोई सा भी विकल्प ना होते हुए उसने एक वीडियो बनाकर बरेली पुलिस से मदद की मांग करी थी। मगर इस बीच सबसे खास बात यह है कि महिला की सहायता करने के लिए बरेली पुलिस ने ही नहीं बल्कि नोएडा पुलिस ने भी साथ दिया है। 
यह मामला बरेली के इज्जतनगर का है। जहां पर एक महिला ने बरेली पुलिस से मदद मांगी थी। वीडियो देख बरेली के एसएसपी शैलेष पांडे ने नोएडा के एसएसपी रणविजय सिंह से मदद मांगी। रणवितजय ने फौरान ही गर्भवती महिला तमन्ना के पति का पता निकालकर उससे संपर्क किया और उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाकर बरेल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं बरेली पुलिस के एसएसपी शैलेष ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की और उनका ख्याल भी रखा है। 
जब ऐसे मुश्किल समय में दो जिलों की पुलिस ने तमन्ना की मदद की तो वो काफी ज्यादा खुश दिखाई दी। पति के पहुंचने के कुछ समय बाद यानी सुबह करीब 3:15 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने दोबारा एक वीडियो पोस्ट किया और पुलिसवालों को शुक्रिया भी कहा है।
 उनका कहना है कि उनके परिवार के लिए पुलिस कर्मचारी किसी भगवान से कम नहीं हैं। क्योंकि इस कठिन समय में इन खाकीवर्दी वालों ने उनका पूरा साथ दिया और उनके पति को सही सलामत बरेली भी पहुंचाया है। इसके लिए तमन्ना हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहेंगी। इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि तमन्ना ने अपने बच्चे का नाम नोएडा के एएसएसपी के नाम के आधार पर रणविजय रखा है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article