W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बजरा, टगबोट डूबने की घटना : 52 शव परिजनों को सौंपे गए, 27 अभी तक अज्ञात

मुंबई पुलिस ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा के डूबने से जान गंवाने वाले चालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे हैं, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

01:35 AM May 27, 2021 IST | Shera Rajput

मुंबई पुलिस ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा के डूबने से जान गंवाने वाले चालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे हैं, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बजरा  टगबोट डूबने की घटना   52 शव परिजनों को सौंपे गए  27 अभी तक अज्ञात
मुंबई पुलिस ने चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट पर बजरा पी305 और खींचने वाली नौका वरप्रदा के डूबने से जान गंवाने वाले चालक दल के 52 सदस्यों के शव उनके परिजनों को सौंपे हैं, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नौसेना ने मंगलवार शाम को पड़ोसी रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास आठ और शव बरामद किए, जिन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इससे पहले, नौसेना ने 71 मृतकों के शव शहर की पुलिस को सौंपे थे, जिसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नौसेना और तटरक्षक बल ने दोनों जहाजों के चालक दल के 188 सदस्यों को बचाया।
अधिकारी ने कहा कि कुल 79 शवों में से 52 की पहचान की गई और पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया, जबकि 27 शवों की पहचान की जानी बाकी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस डीएनए मिलान के जरिए शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की मदद ले रही है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×