वजन कम करने के साथ यह खास पानी शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर करता है कंट्रोल
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी की वजह से अधिकतर लोगों को मोटापे की परेशानी शुुरु हो चुकी है। बता दें कि मोटापा किसी भी तरह की बीमारी नहीं है बल्कि जीवन शैली
01:55 PM Jan 24, 2020 IST | Desk Team
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी की वजह से अधिकतर लोगों को मोटापे की परेशानी शुुरु हो चुकी है। बता दें कि मोटापा किसी भी तरह की बीमारी नहीं है बल्कि जीवन शैली में आए बदलाव का असर होने की वजह से मोटापा हो जाता है। लेकिन यह मोटापा तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से कई सारी बीमारियां शरीर में हो जाती हैं।
अक्सर लोग अपने मोटापे से परेशान होकर पेट की चर्बी कम करने के लिए कई तरह के नुस्खे और उपाय अपनाना शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज जितनी जल्दी मोटापा कम करता है उतना ही जरूरी आहार होता है जो लेना आवश्यक होता है। लोग एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन अपने आहार पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसका कारण उनका मोटापा कम नहीं हो पाता।
अक्सर लोग छोटी-छोटी चीजें अपनी दिन चर्या में नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से शरीर में फैट बढ़ना शुरु हो जाता है। हालांकि वजन कम करने में कई छोटी चीजें मददगार साबित होती हैं। इस तरह से वजन कम करने में जौ का पानी भी फायदेमंद होता है। जौ के पानी में कई सारी खूबियां होती हैं जो वजन कम करने में सहायक होता है। चलिए आपको जौ के पानी के बारे में बताते हैं। किस तरह से यह वजन कम करने में रामबाण है।
जौ में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो सेहत के लिए बहुत ही सहायक होता है। जौ का पानी पेट को भरा-भरा रखता है। इस वजह से भूख लंबे समय तक नहीं लगती है। फैट की मात्रा जौ में कम होती है जबकि कैलोरीज की मात्रा ज्यादा होती है। इसी वजह से वजन कम करने में जौ बहुत फायदेमंद होता है।
ऐसे बनाया जाता है जौ का पानी
एक पैर में लगभग डेढ़ लीटर पानी जौ के पानी को बनाने के लिए गर्म कर लें। पानी में जब उबाला आए तो उसमें आधा कप जौ और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डाल दें। अब इस पानी को आप धीमी आंच पर लगभग 30 मिनट तक उबाल लें। डेढ़ से दो ग्लास तक यह पानी बच जाए तो आप आंच को बंद कर दें। इस पानी को ठंडा होने के बाद छान लें और इसे पी लें। अगर आपको स्वाद इसका बढ़ाना है तो इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लें। पूरे दिन में दो बार इस पानी को पीएं।
बारले वॉटर की ये हैं खूबियां
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बारले वॉटर को हर रोज पीने से नियंत्रण में रहता है। शरीर को डीटॉक्सीफाई यह पानी करता है और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है। शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को भी जौ का पानी नियंत्रण में रखता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन की मात्रा जौ के पानी में भरपूर पाई जाती है। आयरन, मैगजीन और फोलिए की मात्रा इसमें ज्यादा होती है।
Advertisement
Advertisement