Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बार्टी ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता

एशले बार्टी ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में शनिवार को यहां चेक गणराज्य की 19 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा को आसानी से शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया।

07:33 AM Jun 09, 2019 IST | Desk Team

एशले बार्टी ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में शनिवार को यहां चेक गणराज्य की 19 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा को आसानी से शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया।

पेरिस : आठवीं वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में शनिवार को यहां चेक गणराज्य की 19 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा को आसानी से शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी ने महज 70 मिनट में इस खिताबी मुकाबले को 6-1, 6-3 से अपने नाम किया। 
Advertisement
इस जीत के साथ ही बार्टी 46 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गयी। इससे पहले 1973 में मार्गेट कोर्ट पेरिस में चैम्पियन बनने वाली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थीं। तेईस वर्षीय बार्टी को इस जीत का फायदा उनकी रैंकिग में भी मिलेगा। वह रैंकिंग में जापान की नाओमी ओसाका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी।
Advertisement
Next Article