Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फेडरर को हरा नडाल फाइनल में

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर क्ले कोर्ट पर पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया।

07:37 AM Jun 08, 2019 IST | Desk Team

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर क्ले कोर्ट पर पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया।

पेरिस : लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर क्ले कोर्ट पर पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया। यह दोनों साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में आमने-सामने थे यहां नडाल बाजी मार ले गए। मौजूदा विजेता वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। 
Advertisement
यह मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने अपना 12वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के लिए फाइनल में कदम रख लिया है जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। नडाल की फेडरर पर यह 24वीं जीत है। फेडरर, नडाल पर सिर्फ 15 जीत ही दर्ज कर पाए हैं और इनमें से अधिकतर हर्ड या ग्रास कोर्ट पर आई हैं। 
क्ले कोर्ट पर फेडरर सिर्फ दो बार ही नडाल से जीत पाए हैं जबकि 14 बार नडाल ने बाजी मारी है। यह दूसरी बार था, जब नडाल और फेडरर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़ रहे थे। इससे पहले 2005 में दोनों फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़ चुके थे। फ्रेंच ओपन में यह दोनों अधिकतर फाइनल में ही भिड़े हैं। 
2006, 2007, 2008, 2011 में यह दोनों प्रेंच ओपन के फाइनल में एक दूसरे के सामने हो चुके हैं और हमेशा नडाल ने बाजी मारी है। फेडरर के खाते में सिर्फ एक फ्रेंच ओपन का खिताब है जो उन्होंने 2009 में जीता था। फेडरर ने इसी के साथ अपने 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ा लिए हैं जबकि 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर का इस टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो गया है।

Advertisement
Next Article