For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में Deepika Padukone इन ज्वेलरी में आई थी नजर, सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

अब एक बार फिर दीपिका ने अपने परिवार के साथ-साथ फैंस को भी प्राउड फील कराया गया। हाल ही में दीपिका को एक फेमस ज्वेलरी कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

04:34 PM Oct 04, 2022 IST | Desk Team

अब एक बार फिर दीपिका ने अपने परिवार के साथ-साथ फैंस को भी प्राउड फील कराया गया। हाल ही में दीपिका को एक फेमस ज्वेलरी कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

इस वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में deepika padukone इन ज्वेलरी में आई थी नजर  सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड
की उन एक्ट्रेसेस में से एक है जिनकी धूम देश से बाहर भी है। दीपिका का सिर्फ
बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम है। हाल ही में दीपिका पादुकोण
को कांस फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी की भूमिका में देखा गया था। अब एक बार फिर
दीपिका ने अपने परिवार के साथ-साथ फैंस को भी प्राउड फील कराया गया। हाल ही में दीपिका
को एक फेमस ज्वेलरी कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक
अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

दीपिका पादुकोण को हाल ही
में फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड कार्टियर का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
इस बात की जानकारी खुद कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी गई। कंपनी ने ट्वीट
करते हुए लिखा कि, “मैसन भारतीय
अभिनेत्री, निर्माता और परोपकारी
दीपिका पादुकोण का अपने परिवार में नवीनतम राजदूत के रूप में स्वागत करते हुए
प्रसन्न है।”

इस ट्वीट के साथ कंपनी ने दीपिका की तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर में दीपिका
कार्टियर की नेकलेस पहनी दिख रही हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका पादकोण कांस
फिल्म फेस्टिवल में दिखाई दी थी। इस दौरान एक्ट्रेस सिर्फ कार्टियर के स्पार्कलिंग डायमंड्स ज्वेलरी में नजर आई थी।
अब जब एक्ट्रेस की ब्रांड एंबेसडर बनने की बात सामने आयी है। तो इससे ये बात भी
साफ हो गई कि क्यों एक्ट्रेस ने पूरे फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ कार्टियर के
ज्वेलरी में ही दिखाई दी थी।

वहीं, एक्ट्रेस के पति रणवीर
सिंह ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया है। रणवीर ने
कमेंट करते हुए लिखा कि,”माई क्वीन। हमें गर्व है।” बता दें कि पिछले कई
दिनों से दोनों की तलाक की खबरें चर्चा में थी। लेकिन रणवीर के कमेंट ने इन अफवाहों
पर भी फुलस्टॉप लगा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×