Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये ट्रिक अपनाकर बनें करोड़पति, मिडिल क्लास लोग न करें ये गलती

10:42 AM Jan 11, 2024 IST | Nisha Pathak

How To Be Rich: आज के समय में हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं। फिर भी बहुत कम लोग ऐसा करने में सफल हो पाते हैं। लेकिन अमेरिका का एक शख्स खुद करोड़पति है और उसने लोगों को पैसे बनाने का तरीका बताया है। उसने बताया है कि मिडिल क्लास लोग पैसे कमाते तो हैं लेकिन अपनी एक गलती की वजह से कभी अमीर नहीं बन पाते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

करोड़पति बनने की ट्रिक

Advertisement

अमेरिका का रहने वाला ये शख्स खुद करोड़पति है और उसने लोगों को पैसे बनाने की ट्रिक बताई है। शख्स का कहना है कि मध्यम वर्गीय लोग पैसे कमाते तो हैं लेकिन अपनी एक गलती की वजह से कभी अमीर नहीं बन पाते। उसने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि अमीर पैसे कमाते नहीं बल्कि पैसे बनाते हैं और मिडिल क्लास के लोग यहीं गलती कर जाते हैं।

लोग करते हैं ये गलती

अमेरिका के एक करोड़पति शख्स ने टिकटॉक पर टेलर मनी नाम से अपना अकाउंट बना रखा है, जहां वो लोगों को अमीर बनने के टिप्स देता रहता है। उसने अपने हालिया वीडियो में बताया है कि मध्यम वर्गीय लोग अपनी मानसिकता के चलते अमीर नहीं बन पाते। उसका कहना है कि गरीब लोग सिर्फ 5 दिन काम करते हैं, मेहनत और समय लगाकर पैसा कमाते हैं और वो बिल और कर्ज़ उतारने के चक्कर में दूसरों को दे देते हैं। यही वजह है कि वो आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

ऐसे बनें अमीर

करोड़पति शख्स का कहना है कि इससे उलट अमीर लोग पैसे को बढ़ाने पर काम करते हैं। वे पैसे का इस्तेमाल करके ही पैसा बढ़ाते हैं। 25-28 साल की उम्र में ही करोड़पति बन चुके शख्स का कहना है कि पैसे को पैसा बनाने के माध्यम के तौर पर देखना होता है, न कि खर्च करने का सोचना है। पैसा कमाने में दिमाग खपाने के बजाय पैसा बनाने में खपाना चाहिए। आप अपने कैश को खर्च करने के बजाय इसे बेहतर इंवेस्टमेंट के नज़रिये से देखें ताकि ये और बढ़ सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article