W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन किसान से मांगे 50 लाख रुपये, जानिए क्या है मामला ?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बनकर गुरुग्राम के पाटली गांव के एक किसान से 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर करमबीर और उसके बेटे दीपक तथा मोहित के खिलाफ फर्रुखनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

12:04 PM Sep 04, 2022 IST | Desk Team

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बनकर गुरुग्राम के पाटली गांव के एक किसान से 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर करमबीर और उसके बेटे दीपक तथा मोहित के खिलाफ फर्रुखनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन किसान से मांगे 50 लाख रुपये  जानिए क्या है मामला
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बनकर गुरुग्राम के पाटली गांव के एक किसान से 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर करमबीर और उसके बेटे दीपक तथा मोहित के खिलाफ फर्रुखनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे हाल ही में रेलवे की एक परियोजना में भूमि देने पर मुआवजे के तौर पर 75 लाख रुपये मिले थे और आरोपी यह बात जानते थे।
Advertisement
 कानून के अनुरूप कार्रवाई की मांग 
सिंह ने शिकायत में कहा कि उसे 29 अगस्त को व्हाट्सऐप पर धमकी भरे फोन आए, साथ ही आरोपियों ने उसे उसी तरह मारने की धमकी भी दी, जिस प्रकार से मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मारा गया था। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी है। फर्रुखनगर के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शनिवार को कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।’’
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×