रेंट पर बेड शेयरिंग, सो सकता है कोई भी, महिला का ये अनोखा आइडिया वायरल
सोशल मीडिया पर छाया महिला का बेड शेयरिंग आइडिया
कनाडा की महंगी जीवनशैली के बीच एक महिला ने पैसे बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपने बिस्तर का आधा हिस्सा किराए पर देना शुरू किया, जिससे उसे एक्स्ट्रा इनकम प्राप्त हुई। इस अनोखे विचार के चलते वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई लोग उसके बेड शेयरिंग ऑफर का लाभ उठाने के लिए आगे आए।
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी कुछ ऐसा चीज वायरल हो जाता है जो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसे में इन दिनों एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कनाडा में रहने वाली महिला इन दिनों अपने एक अलग अंदाज के लिए पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। बता दें कि कनाडा में रहना लोगों को काफी महंगा पड़ रहा है। कनाडा में खाने-पीने की चीजें काफी महंगी होती जा रही है। इस वजह से वहां रह रही एक महिला ने पैसे बचाने और अधिक कमाने के लिए एक जुगाड़ बनाई। जिसे वह लोगों के साथ शेयर किया था, जिसके बाद जमकर हंगामा मचा था।
एक्स्ट्रा इनकम के लिए अजूबा तरीका
बता दें कि कनेडियन महिला की उम्र 37 के आसपास है. उनका नाम मॉनिक जेरेमिआह बताया गया है। उन्होंने एक्स्ट्रा इनकम अर्जित करने का एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने लोगों को बताया कि कनाडा में लॉकडाउन के दौरान उन्हें बहुत सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा और उनका ब्रेकअप भी हो गया। ऐसे में उनके लिए घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसके चलते उन्होंने एक नया उपाय निकाला। महिला ने अपने बिस्तर का आधा हिस्सा किराए पर देना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने ऑनलाइन पोस्ट भी किया और आश्चर्य की यह थी कि कई लोगों ने उससे बेड शेयर के लिए संपर्क भी किया। अपने बेड शेयरिंग कर महिला मोटे पैसे कमाने लगी। socialmedia24hr अकाउंट से महिला के पोस्ट को शेयर किया गया है।
लॉकडाउन की कहानी
महिला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अचानक उसकी आय के सारे स्रोत बंद हो गए। ऐसे में वह कनाडा की महंगी लाइफ स्टाइल को वहन नहीं कर पा रही थी। उसी दौरान उसका ब्रेकअप हो गया। वह अपने घर में अकेली रह रही थी। कनाडा में घर का किराया भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में महिला ने बेहद कम कीमत पर अपने बिस्तर का आधा हिस्सा किराए पर देना शुरू कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का बिस्तर किराए पर लेने के लिए कई लोग आगे आए। इस तरह महिला अनजान लोगों के साथ अपना बिस्तर शेयर करके महीने में पचास हजार रुपये अतिरिक्त कमाने लगी।
हॉट बेडिंग
इस सिस्टम को हॉट बेडिंग कहते हैं। इस सिस्टम में बिस्तर का आधा हिस्सा अजनबियों को किराए पर दे दिया जाता है। इसके लिए भी कुछ नियम हैं। आपस में सहमति से कडलिंग की जा सकती है। लेकिन दूसरा व्यक्ति जबरदस्ती नहीं कर सकता।