चारू असोपा से पहले टीवी पर आदर्श दिखने वाले इन स्टार्स पर भी लगा है पार्टनर को चीट करने का इलज़ाम
चारु ऐसी इकलौती टीवी एक्ट्रेस नहीं है जिनपर अपने पार्टनर को धोखा देने का आरोप है। इससे पहले भी टीवी पर आदर्श दिखने वाले और आदर्श किरदार निभाने वाले कुछ सितारे इसी आरोप के बाद शर्मिंदगी झेल चुके है। जिनमे से कुछ का तो तलाक हो गया तो वही कुछ का ब्रेकअप हो गया।
01:42 PM Jul 02, 2022 IST | Desk Team
चारू असोपा और राजीव सेन का टूटा रिश्त इस वक़्त लोगो के बीच गॉसिप का टॉपिक बना हुआ है। आपको बता दे, चारु पर हाल ही में उनके पति ने चीटिंग का इलज़ाम लगाया है। राजीव का आरोप है कि चारु ने उनसे अबतक अपनी पहली शादी की बात छिपा रखी थी, जिसके बाद अब दोनों का तलाक होने जा रहा है। लेकिन चारु ऐसी इकलौती टीवी एक्ट्रेस नहीं है जिनपर अपने पार्टनर को धोखा देने का आरोप है।
Advertisement
इससे पहले भी टीवी पर आदर्श दिखने वाले और आदर्श किरदार निभाने वाले कुछ सितारे इसी आरोप के बाद शर्मिंदगी झेल चुके है। जिनमे से कुछ का तो तलाक हो गया तो वही कुछ का ब्रेकअप हो गया। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि कुछ ने तो नेशनल टीवी पर अपने ऊपर लगे इल्ज़ामो को कुबूल किया है। तो चलिए आपको बताते है उन 5 टीवी स्टार्स के बारे में जिनके अपने पार्टनर को चीट करने के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर है।
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर की चॉकलेट बॉय वाली इमेज उनके अफेयर्स और 3 शादियों के बाद काफी ख़राब हो गई। बता दे, एक्टर ने श्रद्धा निगम से शादी की थी। एक्ट्रेस श्रद्धा निगम ही उनकी पहली पत्नी थी। लेकिन लव मैरिज के बावजूद ये रिश्ता टूट गया क्योकि करण का शादीशुदा होते हुए भी अपने शो की कोरियोग्राफर से अफेयर था।
निशा रावल और करण मेहरा
एक्ट्रेस निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाने के बाद उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात भी सरेआम मीडिया के सामने कही थी। हालांकि करण ने इन सभी इल्ज़ामो को झूठा बताया था। और बाद में तो इस कहानी में एक और ट्विस्ट आया जब खुद निशा ने करण को चीट करने की बात रियलिटी शो में कुबूल की थी।
एजाज खान
एक वक़्त था जब एक्टर एजाज खान और अनीता हसनंदानी संके प्यार के चर्चे थे। दोनों ने टीवी शो में आइडियल कपल का किरदार निभाया लेकिन एजाज ने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे दिया, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एजाज खान ने खुद इस बात का खुलासा क्या है कि उन्हें आज भी अपनी इस हरकत पर पछतावा है।
अंकित गेरा
अंकित गेरा, अदा खान को डेट कर रहे थे, जब उन्होंने अपनी को- स्टार रूपल त्यागी के साथ उन्हें धोखा दिया। एक्टर दोनों हसीनाओ को डबल डेट कर रहे था। जैसे ही उनके धोखे की बात सामने आई दोनों ही एक्ट्रेस ने अंकित से ब्रेकअप कर लिया। अदा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने धोखा देने के लिए तीन बार उसे माफ किया।
प्रियांक शर्मा
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। प्रियांक उनसे ब्रेकअप करने से पहले ही बेनाफ्शा सूनावाला के करीब हो गए थे। बिग बॉस में दोनों की करीबी के बाद दिव्या ने प्रियांक पर धोखे का आरोप लगा कर उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
Advertisement