Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनाव से पहले यूपी में दल-बदल का दौर जारी, कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता BJP में शामिल

बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये।

12:45 PM Oct 23, 2021 IST | Ujjwal Jain

स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चौधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। 
कांग्रेस, बसपा और आप के कई नेताओं ने थामा भगवा 
उन्होंने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चौहान, सहारनपुर के सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्‍सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्‍याशी गिरीश अवस्‍थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष व लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चौहान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे। 
Advertisement
Next Article