For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी के दौरे से पहले, अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट

डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में 33 लोग हरियाणा से

03:11 AM Feb 06, 2025 IST | Himanshu Negi

डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में 33 लोग हरियाणा से

pm मोदी के दौरे से पहले  अमेरिका से 104 भारतीय डिपोर्ट

अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत के छह राज्यों के भारतीय लोग दोपहर को पंजाब के गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहंचे। 104 यात्रियों को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 अमेरिका के शहर सैन एंटोनियो से फ़्लाइट संख्या आरसीएम 175 लेकर यहां आया है। जिससे इन अवैध भारतीय अप्रवासियों के सारे सपने टूट चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि कुल 204 भारतीय लौट रहे हैं लेकिन 104 भारतीय वापस आए। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले ही प्रवासी भारतीयों को भारत लौटाया गया है। PM नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं, जहां उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत होगी।

प्रवासियों के निपटान में सहयोग

भारत ने अमेरिका को भरोसा दिलाया है कि वह गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को वापस लेकर इस समस्या से निपटने में सहयोग करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था कि हम गैरकानूनी प्रवास के खिलाफ हैं क्योंकि यह कई तरह के संगठित अपराधों से जुड़ा है।

हरियाणा के 33 भारतीय डिपोर्ट

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। इनमें 33 लोग हरियाणा से हैं। सबसे ज्यादा कैथल जिले से हैं। इन लोगों में 7 ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र 20 साल से कम है। साथ ही 33 लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हरियाणा के इन लोगों का पहले पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरियाणा पुलिस की ओर से संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिलों में आने वाले प्रवासियों की पहचान कर उनका वेरिफिकेशन करेंगे। यदि किसी प्रवासी का आपराधिक बैकग्राउंड है तो उसे डिटेन कर पूछताछ की जाए। इसके साथ यह भी हिदायत दी गई है कि उनके परिवार की भी जानकारी इकट्ठी की जाए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×