W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सैफ अली खान से पहले शाहरुख के बंगले मन्नत में भी हुई थी घुसने की कोशिश, CCTV फुटेज हुआ Viral

तड़के हुए जानलेवा हमले के बाद से मुंबई में कानून-व्यवस्था पर चर्चा…

06:18 AM Jan 17, 2025 IST | Shera Rajput

तड़के हुए जानलेवा हमले के बाद से मुंबई में कानून-व्यवस्था पर चर्चा…

सैफ अली खान से पहले शाहरुख के बंगले मन्नत में भी हुई थी घुसने की कोशिश  cctv फुटेज हुआ viral
Advertisement

मुंबई में सैफ अली खान पर हुए इस हमले और शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर अज्ञात शख्स की गतिविधियों ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दे कि बुधवार तड़के हुए जानलेवा हमले के बाद से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कानून-व्यवस्था पर चर्चा होने लगी है।

सैफ की हुई कई सर्जरी

सैफ इस हमले में घायल हो गए हैं और उनकी कई सर्जरी हुई है। वह अभी अस्पताल में हैं। इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक अज्ञात शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

अनजान शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद

यह वीडियो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले दो दिन पहले का, जो अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में एक अनजान शख्स बॉलीवुड सुपरस्टार के घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर दीवार के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, दीवार पर कंटीले तार की वजह से वह बहुत ही संभाल कर दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। वह व्यक्ति जैसे ही अंदर झांकता है, बंगले के अंदर मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं। इस पर घर की सुरक्षा में लगे गार्ड चौकन्ने हो जाते हैं। गार्ड जब बाहर जाकर देखते हैं तो वह शख्स भाग जाता है, लेकिन उन्हें सीढ़ी मिलती है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान का भी बंगला उसी बांद्रा इलाके में है, जहां सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला किया गया।

40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

उल्लेखनीय है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 60 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की करीब 35 टीमें लगी हुई हैं जो बांद्रा रेलवे स्टेशन सहित तमाम जगहों पर निगरानी कर रही हैं। पुलिस को इस मामले में उस शख्स के सीसीटीवी फुटेज के अलावा कुछ और हासिल नहीं हुआ है।

पुलिस बांद्रा इलाके में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर उनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उनमें सैफ अली खान के परिचित भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×