इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करने से पहले जान लें यह मुख्य बातें, मिलेगा ज्यादा लाभ
इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ और सावधानियां जानें
इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ट्रेंडिंग खान-पान पैटर्न है, जिसमें खाने और फास्टिंग के बीच समय नियंत्रित किया जाता है। इसे शुरू करने से पहले आपको इसके लाभ और सही खान-पान के बारे में जानना जरूरी है। यह वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी मेमोरी और ब्रेन के फंक्शन को भी दुरुस्त करता है। फास्टिंग करते समय हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स को अपने खाने में जोड़े। साथ ही जंक फूड, प्रोसेस्ड चीजें और शुगर वाले ड्रिंक्स से दूर रहे।
आज के समय में हम सभी को फिट दिखना पसंद है और बढ़ते वजन को कम करने का कई अलग-अलग तरीका आपको सोशल मीडिया में मिल जाता है ऐसे में ही आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका बहुत ट्रेंड में है। लेकिन क्या आप जानते है इसको शुरू करने से पहले आपको यह 5 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग
वह 3 बातों को जानने से पहले जानते है कि आखिर यह इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या होता है? असल में इंटरमिटेंट फास्टिंग एक खान-पान का पैटर्न है, जिसमें खाने और फास्टिंग के बीच के समय को नियंत्रित किया जाता है। यह एक फिक्स टाइम-साइकिल है, ना की कोई डाइट प्लान।
अकसर इसमें 16:8 रेंस्यों यानी 16 घंटे फास्ट और 8 घंटे खाना होता है।
इसके साथ 5:2 रेंस्यों यानी- हफ्ते में 5 दिन नॉर्मल खाना और 2 दिन कम कैलोरी वाला खाना खाना होता है।
ईट-स्टॉप-ईट- यानी हफ्ते में 1 से 2 दिन के लिए 24 घंटे तक फास्टिंग करना होता है। इसी तरीके से आपका मेटाबॉलिज्म ठीक होता है, फैट बर्निंग तेज होती है और वजन भी कम होते हुए देख पाते है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे करने का बहुत लाभ लोगो को मिलता है।
इस फास्टिंग को करने से आपको मधुमेह यानी डायबिटीज का खतरा कम होता है और आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ती है।
यह आपके शरीर में जमा फैट को एनर्जी में बदलता है और इसका इस्तेमाल करता है।
इसकी मदद से आपके शरीर में ऑटोफैजी की प्रक्रिया में तेजी आती है यानी आपके डैमेज्ड सेल्स को रिपेयर करता है।
कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
साथ ही यह आपकी मेमोरी और ब्रेन के फंक्शन को भी दुरुस्त करता है।
Health: खाली पेट जीरा खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें यहां
इसमें क्या खाएं?
इंटरमिटेंट फास्टिंग करते समय हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स जैसे- अंडे, चिकन, दालें, पनीर, हरी सब्जियां और फाइबर, सेब, बेरीज, कीवी, नट्स, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल को अपने खाने में जोड़े। साथ ही जंक फूड, प्रोसेस्ड चीजें और शुगर वाले ड्रिंक्स से दूर रहे।