Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM चेहरे की घोषणा से पहले सिद्धू ने कहा- स्वीकार होगा कांग्रेस का फैसला, साथ ही कही ये अहम बात

राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा।

12:57 PM Feb 06, 2022 IST | Desk Team

राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। गांधी रविवार को लुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे।
Advertisement
सिद्धू ने राहुल की सीएम पद की घोषणा से पहले कही ये बात 
सिद्धू ने ट्वीट किया, बिना फैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ… पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत… सभी उनके फ़ैसले का पालन करेंगे!!! सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार हैं। दोनों ने गांधी को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की तरह मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा से पहले कांग्रेस ने भी जनता की राय मांगी, कांग्रेस द्वारा किए गए सर्वे में लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी पहली पसंद बताया है। 
सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी सबसे आगे 
इसके साथ ही पार्टी के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों ने भी अपनी पसंद चन्नी को ही बताया है। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर 2 ही नामों पर लगातार चर्चा चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में वरीयता नहीं दी जाएगी। इसकी वजह यह भी है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एसटी) कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक रहे हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कुछ अन्य छोटे समूहों के उदय के बाद वे पार्टी से दूर हो गए। 

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, आज शाम दी जाएगी अंतिम विदाई

Advertisement
Next Article