Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अयोध्या में कैबिनेट मीटिंग से पहले CM योगी ने राम जन्मभूमि स्थल का दौरा किया

12:38 PM Nov 09, 2023 IST | Yogita Tyagi

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया। यह पवित्र शहर अयोध्या में हो रही यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक का हिस्सा है। बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामकथा म्यूजियम पहुंचने के लिए बस में यात्रा करी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

CM योगी ने राम लला विराजमान स्थल पर पूजा की

जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राम लला विराजमान स्थल पर भी पूजा-अर्चना की। यह पहली बार है जब राज्य की कार्यकारिणी अयोध्या में जुटेगी। बैठक रामकथा म्यूजियम में हो रही है। म्यूजियम को भव्य तरीके से सजाया गया है। कैबिनेट मीटिंग हॉल में भगवान श्री राम और भगवान हनुमान के पोस्टर लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और मंदिर शहर में ATS को तैनात किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article