टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर साल भर चलने वाले समारोहों की 23 से शुरुआत

गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की ओर से साल भर चलने वाले समारोहों की मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 23 नवंबर को शुरुआत करेंगे।

08:37 PM Nov 10, 2018 IST | Desk Team

गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की ओर से साल भर चलने वाले समारोहों की मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 23 नवंबर को शुरुआत करेंगे।

गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की ओर से साल भर चलने वाले समारोहों की मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 23 नवंबर को शुरुआत करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ‘गुरु पर्व’ पर सुल्तानपुर लोधी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, 19 नवंबर को वह राज्य समन्वय समिति की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और समारोहों के लिए प्रकार को अंतिम रूप देने के लिए ‘संत समाज’ के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने बताया कि अमरिंदर सिंह व्यक्तिगत रूप से भव्य समारोहों की तैयारी की निगरानी करेंगे।

स्थानीय विधायक नवतेज सिंह चीमा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार और अन्य नेताओं ने साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की औपचारिक शुरूआत के लिए सुल्तानपुर लोधी में होने वाले कार्यक्रम के प्रबंधों की समीक्षा की।

इसके बाद विभिन्न गतिविधियों के समन्वय के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति से जिला और राज्य स्तरीय समितियां गठित की गई।

Advertisement
Next Article