W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gujarat: राजकोट में कार का कहर! BMW ने 20 वर्षीय युवक की ली जान, फिर थाने में आकर किया सरेंडर

04:35 PM Nov 10, 2025 IST | Amit Kumar
gujarat  राजकोट में  कार का कहर  bmw ने 20 वर्षीय युवक की ली जान  फिर थाने में आकर किया सरेंडर
Belgaum BMW Accident (credit-sm)
Advertisement

Belgaum BMW Accident: गुजरात के राजकोट से शनिवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यह घटना क्रिस्टल मॉल के पास घटी। दरअसल, 20 वर्षीय अभिषेक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक BMW कार ने उनकी बाइक को जोर से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना में अभिषेक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार अत्यधिक थी और टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। राजकोट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, बाइक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और BMW कार को जब्त कर लिया गया।

Belgaum BMW Accident  (credit-sm)
Belgaum BMW Accident (credit-sm)

Belgaum BMW Accident: ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि गाड़ी चला रहा युवक आत्मन पटेल नाम का है। जिसने हादसे के बाद घबराकर तो नहीं भागा, बल्कि खुद तालुका थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आत्मन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने तथा गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

BMW Car Crash: क्या कह रही प्रारंभिक जांच?

एनएसपी ऑफिसर ने बताया कि जब वाहन कब्जे में लिया गया, तब प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला कि हादसे के समय कार की रफ्तार 120 कि.मी. प्रति घंटा से अधिक थी। इसके अलावा गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम तथा स्पीड रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लापरवाह ड्राइविंग और अत्याधिक गति ने इस अनहोनी को जन्म दिया।

Belgaum BMW Accident  (credit-sm)
Belgaum BMW Accident (credit-sm)

Youth Dies in Bike Accident: नागरिकों की चिंता और मांग

इस घटना ने राजकोट में फिर से एक बार ‘तीव्र गति और लापरवाही’ के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि रात में तेज़ रफ्तार वाहनों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँ ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्दनाक अनुभव न झेलना पड़े।

यह भी पढ़ें: ‘गुप्तानगों से बह रहा था खून, गाल पर दांतों के निशान, नाले में मिली बच्ची…’, बंगाल में 4 साल की मासूम से हैवानियत की सारी हदें पार

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×