टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के सांसद पोते ने कहा- खालिस्तान का समर्थन छोड़ भारतीय संविधान में जताए आस्था तो परिवार करेगा विचार

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल संबंधित केंद्रीय जेल पटियाला की कोठी न. 16 में बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना के मामले में बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना

02:46 PM Jul 19, 2018 IST | Desk Team

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल संबंधित केंद्रीय जेल पटियाला की कोठी न. 16 में बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना के मामले में बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल संबंधित केंद्रीय जेल पटियाला की कोठी न. 16 में बंद भाई बलवंत सिंह राजोवाना के मामले में बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका परिवार अपने दादा के हत्यारे को तभी माफ कर सकता है, जब वह खालिस्तान का समर्थन छोडक़र भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त रखने का वचन दें।

कांग्रेस सांसद बिट्टू का यह बयान उस समय सामने आया है जब बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआणा तीन दिन से पटियाला जेल में भूख हड़ताल पर बैठा है।

बिट्टू ने कहा कि 31 अगस्त, 1995 को हुए बम धमाके में उनके दादा के साथ-साथ 16 अन्य परिवार के सदस्य मारे गए थे। वह व पीडि़त परिवारों के लोग राष्ट्रपति व केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर सजा माफी की मांग करेंगे, लेकिन यह सब तब संभव हो पाएगा जब राजोआणा भारतीय कानून पर विश्वास करे और अपनी गलती को स्वीकार करे। हालांकि बिट्टू ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि राजोआणा ऐसा करेगा।

कांग्रेस सांसद ने इस बात पर भी दुख जताया कि शिअद सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल व शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पंजाब में सत्ता संभाल चुके हैं। अब वे लोग ऐसे व्यक्ति के लिए दया मांग रहे हैं जो भारतीय संविधान का सम्मान नहीं करता है। बिट्टू ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद में उठाएंगे और पीएम व गृहमंत्री से जवाब मांगेंगे।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article