For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Benefits Of Crying: क्यों कभी-कभी रोना सेहत के लिए जरुरी है? जानें 6 जबरदस्त फायदे

11:20 AM Jul 08, 2025 IST | Bhawana Rawat
benefits of crying  क्यों कभी कभी रोना सेहत के लिए जरुरी है  जानें 6 जबरदस्त फायदे

हंसना-रोना मनुष्य के जीवन की एक स्वाभाविक और सामान्य क्रिया है। (Crying Benefits) कभी इंसान के ख़ुशी में आंसू छलक जाते हैं, तो कभी गम, तनाव और दुःख आंसुओं के जरिए बह जाते हैं। रोना, सिर्फ एक भावना नहीं है बल्कि ये हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। आजकल के भावनात्मक दबावभरी दुनिया में लोग रोने से बचते हैं, खासकर पुरुषों के लिए लोग बोलते हैं कि लड़के रोते नहीं हैं। लेकिन सब को ये मालूम होना चाहिए कि रोना कमजोरी नहीं हैं, बल्कि ये जरुरी मानसिक प्रक्रिया हैं, जिसके जरिए भावनाएं बाहर आती हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि रोना क्यों जरुरी हैं (Crying Benefits), इससे शरीर में कौन-से बदलाव होते हैं और कैसे मानसिक शांति मिलती हैं।

तनाव कम करता है
रोना, हमारे शरीर के पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है। इससे तनाव काम होता है और मन को शांति मिलती है। यही कारण है कि रोने से हमारा मन हल्का होता है और शांति मिलती है। इसलिए रोना कमजोरी नहीं बल्कि शरीर के लिए जरुरी है।

दर्द में आराम
रोने से ऑक्सीटॉसिन और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो दर्द को काम करने में मदद करते हैं। फिर चाहे वो शारीरिक दर्द हो या मानसिक दर्द, रोने के बाद दोनों तरह के दर्द में आराम मिलता है।

शोक को बाहर निकलना
अगर किसी व्यक्ति को गहरा शोक हो और वह न रोएं तो समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप रो लें तो शोक से उभरने में मदद मिलती है। रोने से मेंटली रिलैक्स होंगे और मूड अच्छा हो जाएगा।

नींद में राहत
कई अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग ज्यादा रोते हैं, उन्हें नींद बेहतर आती है। (Crying Benefits) रोने से दिमाग शांत रहता है और किसी भी प्रकार के दर्द में राहत मिलती है।

मूड अच्छा होता है
रोने से न सिर्फ रिलैक्स फील करते हैं बल्कि मूड भी अच्छा हो जाता है। रोने से हमारे अंदर जितना भी तनाव, दुःख, दर्द होता है वह कम हो जाता है।

आंखों को साफ़ रखता है
रोने से एक फायदा ये भी है कि हमारी आंखों से धूल-मिट्टी को बाहर निकालकर उन्हें साफ़ रखता है।

 

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Also Read: Yoga For Back Pain: कमर दर्द से हैं परेशान? तो करें ये 5 योगासन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×